शादी के बंधन में बंधे फरहान अख्तर कभी गौहर खान के थे क्रश, इंटरव्यू में किया खुलासा

मुंबई। हाल ही में शादी के परिणय सूत्र में बंधे फरहान अख्तर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी लंबे से फरहान शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे थे। दोनों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान ने फरहान को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

गौहर खान को भी फरहान पर था क्रश

गौहर खान को भी फरहान पर था क्रश

गौहर खान ने बताया है कि शिबानी दांडेकर के साथ-साथ उनको भी फरहान पर क्रश था। हिन्दुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू देने के दौरान अभिनेत्री गौहर खान ने ये बात बताई। इंटरव्यू में गौहर खान ने बताया कि I can do That शो के दौरान शिबानी फरहान को पसंद करने लगी थीं। बल्कि शिबानी ही नहीं हर लड़की फरहान को पसंद कर रही थीं।

गौहर ने कहा- हम दोनों फरहान की करते थे तारीफ

गौहर ने कहा- हम दोनों फरहान की करते थे तारीफ

गौहर ने बताया कि मुझे नहीं पता कि ये लव स्टोरी वहां से शुरू हुई या नहीं। मुझे इस बारे में कोई आईडिया नहीं है। लेकिन उस वक्त हम सबको फरहान पर क्रश था। मेरे और शिबानी के साथ-साथ वो हम सबको बहुत पसंद थे। मुझे याद है कि हम बातें किया करते थे कि फरहान कितने गुड लुकिंग हैं और कितना अमेजिंग इंसान हैं।

गौहर खान ने कहा- जब दोनों की डेटिंग के बारे में पता चला तो खुशी हुई थी

गौहर खान ने कहा- जब दोनों की डेटिंग के बारे में पता चला तो खुशी हुई थी

इसके अलावा गौहर खान ने बताया कि जब कुछ साल बाद मुझे पता चला कि फरहान और शिबानी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं तो मुझे बहुत खुशी हुई। वे दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। आज उनकी शादी हो गई है और साथ में बहुत खुश दिखते हैं।

गौहर खान ने कहा- अब मैं उनके पर्सनली टच में नहीं हूं

गौहर खान ने कहा- अब मैं उनके पर्सनली टच में नहीं हूं

इसके अलावा गौहर खान ने बताया कि मैं पर्सनली उनके टच में नहीं हूं लेकिन मैंने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज करके शादी की बधाई दे दी थी। मैं शिबानी को जानती हूं। हम कभी-कभी सोशल मीडिया के जरिये कनेक्ट कर लेते हैं। इसके अलावा गौहर खान ने कहा कि फरहान इकलौते ऐसे बॉलीवुड अभिनेता हैं जिनकी इंडस्ट्री में मैं प्रशंसा करती हूं।

फरहान ने शेयर की शादी की फोटो

फरहान ने शेयर की शादी की फोटो

फरहान अख्तर ने अपनी और शिबानी दांडेकर की शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए दिल को छू लेने वाला नोट लिखा। यह जोड़ी एक साथ परफेक्ट लग रही थी और खूब मस्ती की। फरहान ने लिखा, "कुछ दिन पहले, @shibanidandekar और मैंने अपने मिलन का जश्न मनाया और हम उन सभी के प्रति बहुत आभारी हैं जिन्होंने उस दिन हमारी गोपनीयता की आवश्यकता का सम्मान किया। हालाँकि, यह उत्सव आपके साथ कुछ कीमती पलों को साझा किए बिना और आपका आशीर्वाद प्राप्त किए बिना अधूरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+