क्या 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी आलिया की फिल्म, जानें 6 दिन में कितनी की कमाई
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी लगातार 6 दिनों से सिनेमा के पर्दे पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। 25 फरवरी को रिलीज हुई ये फिल्म अब तक 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने अब तक 57 करोड़ रुपये की कमाई की है। बीते सोमवार और मंगलवार को छुट्टी होने के चलते इस फिल्म को खबू फायदा मिला है और इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म के पहले दिन यानी 25 फरवरी, शुक्रवार को फिल्म ने 10.50 करोड़ रुपये कमायी हुई।

शनिवार को 13.32 करोड़, रविवार को 15.30 करोड़, सोमवार को 8.19 करोड़ और मंगलवार को फिल्म ने 10.01 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म की एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बाद अब कंगना रनौत ने संजय लीला भंसाली को आड़े हाथों लेते हुए बिना नाम लिए बॉक्स आफिस पर इसके जबरदस्त कलेक्शन को मूवी माफिया का गणित बताया है।
दरअसल, कंगना रनौत ने अपनी बहन रंगोली चंदेल के एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म माफिया शब्द का इस्तेमाल करते हुए फिल्म मेकर्स को टॉरगेट किया है। रंगोली चंदेल ने कंगना फिल्मों को लेकर तारीफ की और उन पर गर्व करते हुए कंगना को अपनी पोस्ट में 'Pure Talent', बताया था। इस पर कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है और साथ ही काठियावाली गंगूबाई के कलेक्शन पर अपनी भड़ास निकाली है।
कंगना रनौत ने रंगोली चंदेल की इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "मूवी माफिया गणित... 75 करोड़ की फिल्म तीन दिनों में 43 करोड़ कर लेती है और वे इसे अल्ट्रा डिजास्टर कहते हैं...160 करोड़ की फिल्म 35 करोड़ करती है और यह सुपरहिट है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हंसते और ताली बजाते इमोजी भी शेयर किया।












Click it and Unblock the Notifications