100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई आलिया की फिल्म गंगूबाई, जानें वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

मुंबई। 25 फरवरी को सिनेमा के पर्दे पर रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को 8 दिन हो चुके हैं। लेकिन फिल्म का जादू अभी तक लोगों के बीच चल रहा है। दर्शकों के साथ क्रिटिक्स की तरफ से भी जमकर तारीफ मिल रही है। आलिया की ये फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। भंसाली प्रोडक्शन की तरफ से किये गए ट्वीट में फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर ये जानकारी दी गई है कि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 108.3 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Recommended Video

    Gangubai Kathiawadi Box Office Collection: फिल्म ने पहले दिन की बंपर कमाई | वनइंडिया हिंदी
    gangubai kathiawadi 100 crore club know about her collection

    पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि इतना सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद। वहीं आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि हीरोइन बनने आई थी गंगू, पूरा सिनेमा बन गई। बता दें कि इस फिल्म आलिया भट्ट, शांतनु माहेश्वरी, अजय देवगन, सीमा पाहवा और विजय राज हैं। कोरोना महामारी के बाद फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक बनकर उभरी है।

    गंगूबाई काठियावाड़ी ने फिल्म के रिलीज होने वाले पहले और दूसरे दिन क्रमश: 10.50 करोड़ रुपये और 13.32 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद तीसरे दिन यह बढ़कर 15.30 करोड़ रुपये हो गई, जबकि चौथे दिन की कमाई में कुछ गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने चौथे दिन 8.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. बुधवार को फिल्म में थोड़ी और गिरावट देखने को मिली और इसने 6.21 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, वर्ल्ड वाइड फिल्म कमाल कर रही है. अब तक 108 करोड़ से ऊपर की कमाई करके फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+