गदर-2 का मोशन पोस्टर रिलीज, सनी देओल और अमीषा पटेल ने फिल्म को लेकर कही ये बात

गदर-2 का मोशन पोस्टर रिलीज, सनी देओल और अमीषा पटेल ने फिल्म को लेकर कही ये बात

मुंबई, 15 अक्टूबर: साल 2001 में आई सुपरहिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल बनने जा रहा है। गदर में मुख्य किरदार निभाने वाले सनी देओल और अमीषा पटेल गदर-2 में भी नजर आएंगे। आज इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। अमीषा पटेल, सनी देओल और निर्देशक अनिल शर्मा ने 'गदर 2' का मोशन पोस्टर अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

सनी और अमीषा बोले- 20 साल का इंतजार खत्म हुआ

सनी और अमीषा बोले- 20 साल का इंतजार खत्म हुआ

सनी देओल, अनिल शर्मा और अमीषा पटेल ने अपने-अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए लिखा है- दशहरा के मौके पर भारतीय सिनेमा में अब तक के सबसे बड़े सीक्वल की घोषणा के साथ हमारा दो दशकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो रहा है। गदर-2 का मोशन पोस्टर।

कल कर दिया था इशारा

सनी देओल और अनिल शर्मा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भी शेयर किया था। इस पर लिखा था 'The Katha Continue' साथ ही उन्होंने लिखा था 'क्या आप इस साल की सबसे बड़ी घोषणा के लिए तैयार हैं? जानने के लिए कल सुबह 11 बजे इस पर ध्यान रखेंगे। जिसके बाद आज फिल्म की घोषणा कर दी गई है। गदर में सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे का रोल करने वाले उत्कर्ष शर्मा भी नजर आएंगे। फिल्म को अनिल शर्मा ही डायरेक्ट कर रहे हैं।

 सुपरहिट रही थी गदर

सुपरहिट रही थी गदर

गदर साल 2001 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल थी। इस फिल्म की कहानी 1947 के तरफ भारत के बंटवारे पर आधारित थी। बंटवारे में सकीना (अमीषा पटेल) और तारा (सनी देओल) बिछुड़ जाते हैं। फिल्म ने उस वक्त कमाई के रिकॉर्ड बनाए थे। फिल्म के गाने भी तब लोगों को खूब पसंद आए थे। ऐसे में जब फिल्म के सीक्वल का ऐलान हुआ है तो इससे लोगों को काफी उम्मीदें रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+