दिलजीत दोसांझ की वजह से 'बॉर्डर 2' की शूटिंग मुश्किलों में, FWICE ने गृह मंत्री अमित शाह से की बड़ी मांग

Border 2: दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म के विवाद को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म सरदार जी 3 में हानिया आमिर के होने की वजह से उन्हें बैन करने की मांग की जा रही है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) लगातार दिलजीत दोसांझ का विरोध कर रहा है। उनका कहना है कि सरकारी आदेश के बाद भी दिलजीत ने सरदार जी 3 से हानिया आमिर को नहीं हटाया। इसी बात को लेकर FWICE ने पहले दिलजीत पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की।

इसके बाद अब वो 'बॉर्डर 2' से दिलजीत को बाहर निकालने के लिए सनी देओल को लेटर तक लिखा। खबर ये भी है कि गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी चिट्ठी लिखी है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में चल रही 'बॉर्डर 2' की शूटिंग को रोकने की मांग की है।

Border 2

'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ हैं। जिन्हें FWICE ने ऑफिशियल रूप से बायकॉट कर दिया है। दिलजीत दोसांझ उन लोगों और कंटेंट के साथ जुड़े रहे हैं, जिन्होंने भारतीय भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान के एक्टर्स के साथ काम किया है जिनके भारत विरोधी विचार के हैं। इसके अलावा उन्होंने ऐसे प्रोजेक्ट में हिस्सा में भी भाग लिया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी NDA भारत में मिलिट्री ट्रेनिंग और बलिदान का प्रतीक है। इसिलए यहां पर ऐसी फिल्म की शूटिंग नहीं होनी चाहिए, जिसमें ऐसा एक्टर काम कर रहा है। जिसे हाल ही में पब्लिकली और प्रोफेशनली बायकॉट किया जा रहा है।

बता दें, 'बॉर्डर 2' का पहला शेड्यूल उत्तर प्रदेश के बबीना कैंट में शुरू हुआ था। यहां वरुण धवन ने शूट किया था। इसके बाद अब फिल्म की शूटिंग NDA के हेडक्वार्टर में हो रही है। ये पुणे में स्थित है। यहां फिल्म की शूटिंग के लिए मेकर्स ने मंत्रालय से स्पेशल परिमिशन ली थी। अब FWICE के इस पत्र के बाद देखना है कि फिल्म को लेकर राजनाथ सिंह और मंत्रालय क्या कदम उठाता है। फिल्म में सनी देओल, अहान शेट्टी और वरुण धवन लीड रोल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+