"आपके नन्हें हाथों को पकड़ने से लेकर...", रणबीर के साथ शादी के बाद आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड ने लिखा इमोशनल नोट
"आपके नन्हें हाथों को पकड़ने से लेकर...", रणबीर के साथ शादी के बाद आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड ने लिखा इमोशनल नोट
मुंबई, 15 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। आलिया और रणबीर ने अपनी शादी में बेहद करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाया था। एक के बाद एक लोग आलिया और रणबीर को सोशल मीडिया पर प्यार भरी शुभकामनाएं दे रे रहे हैं। वहीं आलिया और रणबीर को हर दिन सुरक्षित रखने वाले उनके बॉडीगार्ड सुनील तालेकर और यूसुफ इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर दोनों के साथ अपनी फोटो शेयर कर बहुत प्यार और इमोशनल सा मैसेज शेयर किया है।

दुल्हन आलिया के साथ फोटो शेयर कर बॉडीगार्ड ने लिखी ये इमोशनल बात
दुल्हन बनी आलिया और रणबीर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए सुनील ने लिखा, "आपके नन्हें हाथों को पकड़ने से लेकर आपको दुल्हन के रूप में देखने तक मैं कह सकता हूं कि मेरा दिल आज खुशी से भर गया है।"

आलिया ने बॉडीगार्ड को किया लाइक
वहीं आलिया भट्ट ने अपने बॉडीगार्ड सुनील के इस इमोशन पोस्ट को लाइक किया वहीं aliabhatt_fantasy ने लिखा Yeah I can feel❤️❤️ इसके साथ दो दिल वाले इमोजी भी शेयर किए। बता दें सुनील आलिया के बचपन से उनके बॉडीगार्ड हैं।

बॉडीगार्ड सुनील को यूजर्स ने जमकर किया पसंद
बॉडीगार्ड सुनील की इस पोस्ट को यूजर्स जमकर लाइक कर रहे हैं और एक यूजर ने लिखा अब तक का सबसे प्यारा कैप्शन। वहीं एक ने आलिया को "अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन" कहा, वहीं दूसरे ने सुनील और रणबीर को "आलिया का रक्षक" कहा।

रणबीर के बॉडीगार्ड युसूफ ने इस अंदाज में दी मुबारकबाद
रणबीर के बॉडीगार्ड युसूफ ने भी इस जोड़े के साथ एक तस्वीर साझा की और इसे कैप्शन दिया, "Shhhhhhhhhhhh. मुबारक मिस्टर एंड मिसेज कपूर @aliaabhatt #ranbirkapoor।"

शादी के बाद आलिया ने लिखी थी ये प्यारी सी पोस्ट
14 अप्रैल 2022 को आलिया ने शादी की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था "आज, हमारे परिवार और दोस्तों से घिरा हुआ, घर पर ... हमारे पसंदीदा स्थान पर - बालकनी में हमने अपने रिश्ते के आखिरी 5 साल बिताए हैं - हमने शादी कर ली है। हमारे पीछे बहुत कुछ है, हम नहीं कर सकते एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए प्रतीक्षा करें ... यादें जो प्यार, हंसी, आरामदायक चुप्पी, मूवी नाइट्स, मूर्खतापूर्ण झगड़े, वाइन का आनंद .....हमारे जीवन में इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी प्यार और प्रकाश के लिए धन्यवाद। इस पल को और खास बना दिया। लव, रणबीर और आलिया।"












Click it and Unblock the Notifications