'कैलेंडर' से लेकर साजन चले ससुराल के 'मुत्तुस्वामी' तक, सतीश कौशिक के वो किरदार जो नहीं भुला सकते
हाल ही में सतीश कौशिक ने जावेद अख्तर की होली पार्टी अटेंड की थी। लेकिन होली के अगले दिन ही गुरुवार की सुबह 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
Satish Kaushik Best Roles: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का गुरूवार की सुबह हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। 66 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसके बाद से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारों तक, हर कोई उनके जाने से सदमे में है।

जानें सतीश कौशिक के बेस्ट किरदार
सतीश कौशिक ने हिंदी सिनेमा में ना सिर्फ अपने अभिनय से फैंस का दिल जीता है बल्कि अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस अलग पहचान बनाई है। उन्होंने साल 1983 में फिल्म मौसम से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार कई सुपरहिट फिल्में की लेकिन इसमें से कुछ ही ऐसे किरदार हैं जिसको आज भी फैंस याद करते हैं। चलिए आज सतीश कौशिक की उन शानदार परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हैं।

मिस्टर इंडिया
मशहूर अभिनेता अनिल कपूर और अमरीश पुरी की फिल्म मिस्टर इंडिया तो सभी को याद होगी। इस फिल्म में सतीश कौशिक ने एक कूक कैलेंडर का किरदार निभाया था। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस को काफी इंप्रेस किया था। इस फिल्म से उनके करियर में उछाल आया था।

राम लखन
साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'राम लखन' में अनिल कपूर माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में सतीश कौशिक ने अनुपम खेर की दुकान में नौकर का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग ने फैंस का दिल जीता था।

मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी
साल 1997 में अक्षय कुमार की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी' में उनके साथ जूही चावला लीड रोल में नजर आईं थी। फिल्म में अक्षय से ज्यादा सतीश कौशिक ने अपने ज्योतिष के किरदार से फैंस को इंप्रेस किया था। फिल्म में वह हमेशा अपने भांजे अक्षय कुमार की कुंडली की बात करके उसका काम निकलवाते हैं।

साजन चले ससुराल
फिल्म 'साजन चले ससुराल' सतीश कौशिक ने 'मुत्तु स्वामी' का रोल निभाया था। इस फिल्म में वह गोविंदा के अच्छे दोस्त थे। फिल्म में सतीश कौशिक के अलावा करिश्मा कपूर, गोविंदा और तब्बू मुख्य भूमिका में थे। साल 1996 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications