Star Studios: फॉक्स स्टूडियो का नाम बदलकर हुआ स्टार स्टूडियो, अब ये फिल्में होंगी रिलीज
आज फॉक्स स्टार स्टूडियो की ओर से ये घोषणा की गई है कि अब इसका नाम फॉक्स स्टार स्टूडियो की जगह स्टार स्टूडियो कर दिया गया है।
मुंबई, 28 मई : फॉक्स स्टार स्टूडियो देश के सबसे बड़े स्टूडियो में से एक है, जिसने 'एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी', 'संजू', 'नीरजा', 'छिछोरे' जैसी शानदार फिल्मों का निर्माण किया है। आज फॉक्स स्टार स्टूडियो की ओर से ये घोषणा की गई है कि अब इसका नाम फॉक्स स्टार स्टूडियो की जगह स्टार स्टूडियो कर दिया गया है। इस ब्रांड रिफ्रेश के साथ ही, स्टार स्टूडियोज फिल्मों के कटिंग इज टेक्नोलॉजी के साथ थिएटर और सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश करेगा।

स्टार स्टूडियोज अब नए जमाने के स्टोरीटेलर, टैलेंट और क्रिएटिव माइंड्स के साथ जुड़ेगा। इसके साथ ही ये 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा', 'बबली बाउंसर', 'गुलमोहर', 'ह्रदयम' का रीमेक और कई औऱ फिल्मों के साथ दर्शकों के लिए हर तरह की कहानी लाता रहेगा। इन फिल्मों के बाद भी कई ऐसी फिल्में हैं, जो स्टूडियो की पाइपलाइन में हैं। ये फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी।
बिक्रम दुग्गल ने दी जानकारी
डिज्नी स्टार के स्टूडियो प्रमुख बिक्रम दुग्गल ने कहा कि स्टार स्टूडियो के साथ, हमारा लक्ष्य क्रिएटिव माइंड्स के साथ मिलकर दर्शकों के लिए बेहतरीन कहानियां पेश करना है। हम अलग-अलग कहानियों पर काम कर रहे हैं, जो पारिवारिक कहानियों से लेकर हर जोनर को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही हमें स्टार स्टूडियो में एक सहयोगी वातावरण बनाने की भी खुशी है, जो सिनेमैटिक एक्सपीरियंस और डायरेक्ट-टू-डिजिटल फिल्मों में थिएटर का एक्सपीरियंस बनाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि हम इनमें से कुछ फिल्मों की पहले ही घोषणा कर चुके हैं, वहीं आने वाले हफ्तों में और कई सारी फिल्मों की भी घोषणा करने वाले हैं।
ये फिल्में होंगी रिलीज- ब्रह्मास्त्र:
बताते चलें कि आने वाले समय में कुछ बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें सबसे पहले ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 का नाम है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। वहीं इसमें अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेननी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
बबली बाउंसर
इसके अलावा मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित 'बबली बाउंसर' भी जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करेगी। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया, सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वैद अहम रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं।
गुलमोहर
गुलमोहर फिल्म राहुल चित्तेला द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में शर्मिला टैगोर, मनोज वाजपेयी, सिमरन ऋषि बग्गा, अमोल पालेकर और सूरज शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
ह्रदयम का रीमेक
ह्रदयम का रीमेक मलयालम भाषा में रिलीज हुई एक लव स्टोरी है, जिसका रीमेक जल्द ही बनाया जाएगा। इस फिल्म को भी स्टार स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications