पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बिजनेसमैन निखिल कामत को कर रही हैं डेट, जानें कौन हैं ये शख्स
Manushi Chhillar Dating: पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को प्यार हो गया है। उनका प्यार कोई एक्टर नहीं बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन है जिनका नाम निखिल कामत बताया जा रहा है।
Manushi Chhillar Dating: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर फिलहाल सुर्खियों में छा गई हैं। लेकिन इस बार उनकी चर्चा का कारण कोई नई फिल्म नहीं बल्कि लव लाइफ है। दरअसल इन दिनों मानुषी छिल्लर अपनी पर्सनल या फिर कह सकते हैं कि अपनी लव लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को प्यार हो गया है। उनका प्यार कोई एक्टर नहीं बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन है जिनका नाम निखिल कामत बताया जा रहा है। आइए जानते हैं निखिल कामत ने किस तरह से मानुषी छिल्लर की जिंदगी में एंट्री ली है।
Recommended Video

एक साल से निखिल कामत को डेट कर रही हैं मानुषी
खबर है कि साल 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर चुकीं मानुषी छिल्लर फिलहाल बेंगलुरु बेस्ड बिजनेसमैन निखिल कामत को डेट कर रही हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच ये लव कनेक्शन एक साल से चल रहा है। पिछले साल ही दोनों की मुलाकात हुई थी और उसके बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
क्वलिटी टाइम स्पेंड करने पहुंचे थे ऋषिकेश
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मानुषी छिल्लर और निखिल कामत ने अपनी इस डेटिंग के किस्से को लो प्रोफाइल रखने की कोशिश की है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि दोनों को कई बार एक साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों एकसाथ कई बार ट्रिप पर भी जा चुके हैं। खबर है कि हाल ही में ये दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे।

दोनों के लिव इन में रहने की हो रही है चर्चा
वहीं सोशल मीडिया पर चर्चा है कि ये दोनों लव बर्ड्स मुंबई में लिव इन में रहते हैं। दोनों की बॉन्डिंग काफी मजबूत है और दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन मानुषी छिल्लर इस वक्त अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। इसलिए मानुषी अपनी लव लाइफ के बारे में किसी को नहीं बता रही हैं। मानुषी का मानना है कि इस समय बाकी सभी चीजों पर ध्यान देने से करियर पर से उनका ध्यान भटक सकता है। आपको बता दें कि दोनों की फैमिली और फ्रेंड्स भी दोनों के प्यार के बारे में सबकुछ जानते हैं।

निखिल कामत की पहले भी हो चुकी है शादी
मानुषी छिल्लर के हालिया बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन निखिल कामत की शादी पहले भी हो चुकी है। निखिल कामत ने साल 2019 में इटली में अमांडा नाम की एक महिला के साथ धूमधाम से शादी की थी। हालांकि, दोनों जल्द ही अलग हो गए और पिछले साल 2021 में उनका तलाक भी हो गया। फिलहाल निखिल कामत पूर्व मिल वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को डेट करने में बिजी हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म में नजर आई थीं मानुषी
जानकारी के अनुसार पर्व मिस वर्ल्ड और बालॉवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने अपने एक्टिंग करियर का डेब्यू अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से किया था। इस फिल्म में मानुषी रानी संयोगिता के रोल में नजर आई थीं। यश राज प्रॉडक्शन में बनी है ये फिल्म दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई और ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। फिलहाल मानुषी छिल्लर कई ब्रांड्स का एड करती नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications