फिटनेस फ्रीक हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, बिजी शेड्यूल में भी खुद को ऐसे रखती हैं मेंटेन

हम आपको ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिनका वर्कआउट और एक्सरसाइज रूटीन देखकर आप खुद को मोटिवेट होने से नहीं रोक पाएंगे।

मुंबई, 28 मई : बॉलीवुड एक्टर्स पर बॉडी बनाने और टोन्ड मसल्स गेन करने का जितना भूत सवार रहता है, उतना ही एक्ट्रेस भी अपना फिगर मेंटेन रखने के लिए एक्सरसाइज कर खूब पसीना बहाती हैं। बॉलीवुड की कई अदाकाराएं तो ऐसी भी हैं, जो 30 की उम्र की दहलीज पार करने के बाद भी कठिन योग और एक्सरसाइज बड़ी आसानी से कर लेती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिनका वर्कआउट और एक्सरसाइज रूटीन देखकर आप खुद को मोटिवेट होने से नहीं रोक पाएंगे।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में शुमार शिल्पा शेट्टी जितनी फिट हैं, उतनी ही खूबसूरत भी हैं। उम्र के साथ शिल्पा की फिटनेस और ब्यूटी निखरती ही जा रही है। 46 साल की शिल्पा फिटनेस के लिहाज से अपने फैंस के लिए एक आदर्श हैं। अपने फिगर, सेहत और योग के लिए शिल्पा ने दुनियाभर में एक अलग ही पहचान बनाई है। शिल्पा हमेशा से एक स्लोगन पर जोर देती हैं 'योगा से ही होगा।' शिल्पा का मानना है कि शरीर को फिट रखने में 30 प्रतिशत योग और 70 प्रतिशत भोजन का योगदान होता है। आप क्या खा रहे हैं, ये बहुत जरूरी है।

जाह्नवी कपूर

फिल्म 'धड़क' से हिंदी सिनेमा में एंट्री करने वाली जाह्नवी कपूर भी फैंस को फिटनेस गोल्स देती रहती हैं। जाह्नवी को फिटनेस का काफी शौक है। उन्हें अकसर जिम में स्पॉट किया जाता है। कई मौकों पर उनकी ट्रेनर को भी उनके साथ देखा गया है। जाह्नवी का शेड्यूल चाहे कितना ही बिजी क्यों ना हो, खुद को फिट रखने के लिए एक्ट्रेस टाइम निकाल ही लेती हैं।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए दीपिका अपने वर्कआउट रूटीन में इंटेंस फंक्शनल ट्रेनिंग भी लेती हैं। जब दीपिका के सेशन की बात आती है तो उनके लिए कोई चीट डे भी नहीं होता है। सोशल मीडिया पर दीपिका के वर्कआउट की कई वीडियोज मौजूद हैं, जिनमें एक्ट्रेस पिलाटे करती हुई नजर आ रहीं हैं। इसके साथ ही डाउट के नाम पर दीपिका खुद को भूखा रखने में बिल्कुल भी यकीन नहीं रखतीं।

नेहा शर्मा

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस नेहा शर्मा को भी आए दिन जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा नेहा खुद भी अपने सोशल मीडिया पर वर्कआउट की तस्वीरें औऱ वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी हॉटनेस के तो कई दीवाने हैं। इंस्टाग्राम पर नेहा के 14 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जिन्हें एक्ट्रेस फिटनेस गोल्स देती रहती हैं।

आलिया भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी हर सुबह की शुरुआत एक ग्लास नींबू पानी के साथ करती हैं। आलिया खुद को फिट रखने के लिए एक फिटनेस रूटीन फॉलो करती हैं। इस रूटीन में वेट ट्रेनिंग, डांस, कार्डियो, स्विमिंग और योगा शामिल होता है। आलिया पहले काफी मोटी थी। लेकिन लगातार मेहनत और डेडिकेशन के साथ आलिया ने खुद को अच्छा खासा ट्रांसफॉर्म किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+