अनुपम खेर की फिल्म 'द सिग्नेचर' का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज, महिमा चौधरी की भी हो रही है वापसी

अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म 'द सिग्नेचर' का पहला पोस्टर शेयर किया है।

मुंबई, 20 जून: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द सिग्नेचर' की शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म 'द सिग्नेचर' का पहला पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- फिल्म की शूटिंग अब समाप्त हो गई है। फिल्म के पोस्टर में अनुपम खेर काली पैंट और सफेद शर्ट में देखे जा सकते हैं। पोस्टर में वह काफी थके हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें उन्होंने बाएं कंधे पर लटके एक बैग को पकड़ा हुआ है जबकि दूसरे हाथ में उन्हें एक छाता पकड़े हुए देखा जा सकता है।

anupam kher

सोशल मीडिया पर शेयर किया फिल्म का पहला लुक
आपको बता दें कि फिल्म 'द सिग्नेचर' में अनुपम खेर के साथ साथ एक्ट्रेस महिमा चौधरी, रणवीर शौरी, नीना कुलकर्णी, मनोज जोशी और स्नेहा पॉल भी नजर आएंगी। फिल्म को गजेंद्र अहिरे ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर केसी बोकाड़िया हैं। अनुपम खेर ने फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर करते हुए बहुत ज्यादा खुशी जताई है। उन्होंने लिखा है- फर्स्ट लुक पोस्टर- बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने हमारी फिल्म 'द सिग्नेचर' की शूटिंग पूरी कर ली है। अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है- केसी बोकाड़िया ने इसे प्रोड्यूस किया है। गजेंद्र अहिरे इसके डायरेक्टर हैं। फिल्म को अनुपम खेर स्टूडियो ने को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म में महिमा चौधरी, अनु कपूर और रणवीर शौरी भी हैं। दरअसल इस महीने की शुरुआत में ही अनुपम खेर ने घोषणा की थी कि फिल्म द सिग्नेचर उनकी 525वीं फिल्म है।

महिमा चौधरी कर रही हैं फिल्मों में वापसी
उस समय अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था- द सिग्नेचर! हां!! मेरी 525वीं फिल्म का नाम फाइनल हो गया है। हमें आपकी 1 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। फिल्म शानदार गजेंद्र अहिरे द्वारा निर्देशित और ग्रेट केसी बोकाड़िया जी द्वारा निर्मित है। हमारी फिल्म का शीर्षक तय करने में हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद !! जय हो! हैशटैग द सिग्नेचर। 'द सिग्नेचर' के साथ, महिमा चौधरी अपने कैंसर के इलाज के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। कुछ दिनों पहले अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें महिमा के कैंसर के ट्रीटमेंट के बारे में तब पता चला जब उन्होंने 'द सिग्नेचर' के लिए उनसे संपर्क किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+