अली अब्बास जफर पर क्यों हुई एफआईआर? 'बड़े मियां छोटे मियां' के डायरेक्टर पर लगाए गए ऐसे आरोप

Ali Abbas Zafar FIR: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अली अब्बास जफर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि डायरेक्टर एक कानूनी विवाद में फंस गए हैं। वहीं मुंबई कोर्ट ने बांद्रा पुलिस को अली अब्बास जफर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

अली अब्बास जफर पर लगाए गए ऐसे आरोप
बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और उनके बेटे जैकी भगनानी ने फिल्म मेकर अली अब्बास जफर पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद अब मुंबई कोर्ट ने इस पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

ali abbas zafar

अली अब्बास जफर पर लगा धोखाधड़ी का आरोप
आपको बता दें कि वाशु भगनानी और उनके बेटे जैकी भगनानी ने डायरेक्टर अली अब्बास जफर और उनकी टीम पर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के दौरान धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और फर्जी सिग्नेचर करके करोड़ों रुपए की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है।

मुंबई कोर्ट ने दिया ऐसा आदेश
इस मामले पर बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बांद्रा पुलिस स्टेशन को अली अब्बास जफर और उनके सह-निर्माता हिमांशु मेहरा और अन्य के खिलाफ धारा 120-बी आपराधिक साजिश, 406, 420 धोखाधड़ी, 465 जालसाजी, 468 धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी, 471, 500 आपराधिक मानहानि और 506 आपराधिक धमकी, भारतीय नागरिक का आर/डब्ल्यू.34 सुरक्षा संहिता /आईपीसी के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

अली अब्बास जफर ने दी थी ऐसी सफाई
इस मामले में मुंबई कोर्ट का कहना है कि कथित धोखाधड़ी और इसकी कुल राशि और इसके कई लेनदेन बहुत बड़े हैं। साथ ही इस केस में कई एजेंसियों से सबूत इकट्ठा करने की भी जरूरत है। जानकारी के अनुसार वाशु भगनानी और उनके बेटे जैकी भगनानी ने इस पूरे केस की शिकायत की थी। उस वक्त अली अब्बास जफर ने भी उनके खिलाफ शिकायत की थी। अली अब्बास जफर का कहना था कि फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के निर्देशन के लिए उन्हें फीस ही नहीं मिली है।

अली अब्बास जफर की फीस
अली अब्बास जफर ने बताया था कि उनकी फीस 7.30 करोड़ रुपए है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार अली अब्बास जफर ने डायरेक्टर्स एसोसिएशन में एक आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई थी। साथ ही उन्हें इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+