KBC 14 के लिए 9 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, बोले अमिताभ-'सपने पूरे करने के लिए फोन उठाइए'
नई दिल्ली, 06 अप्रैल। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 14वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार है। शो के होस्ट मेगास्टार अमिताभ बच्चन के नए प्रोमो के जरिए निर्माताओं ने शो के पंजीकरण की तारीख की घोषणा कर दी है। सोनी केबीसी 14 उम्मीदवारों के लिए 9 अप्रैल से रात 9 बजे ऑनलाइन पंजीकरण विंडो खोलेगा।
Recommended Video

"केबीसी 14 का रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल से होगा"
इस बात की अधिकारिक घोषणा सोनी ने अपने सोशल अकाउंट पर कर दी है। जिसमें कहा गया है कि "केबीसी 14 के रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल से रात 9 बजे शुरू हो रहे हैं। #KBC14 का रजिस्ट्रेशन और आपके सपनों का पूरा करने का सफर। #SonyTV पर,#SonyTV. #KBC14 #KaunBanegaCrorepati #9thApril9pm#ResgistrationsBegin @amitabhbachchan(sic)."

अमिताभ बच्चन
आपको बता दें कि '9 अप्रैल से हर रात 9 बजे रोजाना अमिताभ बच्चन एक सवाल पूछेंगे, जिसका अगले दिन रात 9 बजे तक जवाब देना होगा। जो सारे सवालों के सही जवाब देंगे, उनका सिलेक्शन अगले राउंड के लिए किया जाएगा।'

केबीसी का प्रोमो काफी दिलचस्प
हर बार की तरह इस बार भी केबीसी का प्रोमो काफी दिलचस्प है। प्रोमो में एक कपल है, जिसमें पति अपनी पत्नी से शादी के बाद स्विट्जरलैंड ले जाने का वादा करता है। फिर इसके बाद वो अपनी पत्नी के लिए एक अच्छा घर बनाने और बच्चों को विदेश में शिक्षित करने का भी वादा करता है लेकिन वो वादा ही करता रहता है और ऐसा करते-करते वो एक दिन बूढ़ा हो जाता है और एक दिन जब वो फिर अपनी पत्नी से वही वादे की बात करता है तो उसकी पत्नी आग बबूला हो जाती है। इसके बाद अमिताभ बच्चन स्क्रीन पर दिखाई देते हैं और कहते हैं, "सपने देख के खुश मत होइए बल्कि उनको पूरा करने के लिए फोन उठाइए।" Take a look!
सोनीलिव ऐप
पिछले साल की तरह ही इस बार भी सोनीलिव ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके बाद केबीसी टीम द्वारा चयनित व्यक्तियों से संपर्क किया जाएगा। बाद में उन्हें उनके सामान्य ज्ञान के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड












Click it and Unblock the Notifications