तलाक के 25 साल बाद डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने रचाई दूसरी शादी, एक साल बाद हुआ खुलासा
मुबंई, 7 अक्टूबर। मशहूर डायरेक्ट विक्रम भट्ट ने 52 साल की उम्र में श्वेतांबरी सोनी से दूसरी शादी की है और इस बात का खुलासा उन्होंने शादी के एक साल बाद अपनी पत्नी के जन्मदिन के मौके पर किया है। उनकी शादी की पुष्टि उनके बड़े भाई और निर्माता-निर्देशक महेशभट्ट ने भी की है। विक्रम भट्ट ने रोमांटिक अंदाज में अपनी पत्नी श्वेतांबरी सोनी के लिए एक पोस्ट लिखी है।
Recommended Video

तुमने मुझे बताया है कि आखिर लाइफ होती क्या है?
उन्होंने अपनी और अपनी पत्नी की एक क्लोज फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि 'तुमने मुझे एकदम बदल दिया है और तुमने मुझे बताया है कि आखिर लाइफ होती क्या है, अब मैं तुम्हारे साथ वो सब कुछ करना चाहता हूं, जिसका सपना मैं देखा था।'

उस वक्त कोरोना पीक पर था इसलिए...
अब विक्रम ने अगर दोबारा शादी की थी तो उन्होंने एक साल तक इस बात को छिपा कर क्यों रखा? इस बारे में अब खुद अब विक्रम ने ही बताया है। मिडडे को दिए गए इंटरव्यू में विक्रम भट्ट ने कहा कि उनकी शादी पिछले साल सितंबर में हुई थी, उस वक्त कोरोना पीक पर था इसलिए किसी को बुलाया नहीं जा सकता था, उस वक्त, मेरी शादी में सिर्फ मेरी तीनों बहनें और क्लोज लोग शामिल हुए थे। हम प्रोग्राम को ग्रैंड करने वाले थे लेकिन कोरोना की वजह से सारे प्लान फेल हो गए।

'मैं और श्वेतांबरी फिल्मों वाले कपल नहीं '
विक्रम ने कहा कि 'मैं और श्वेतांबरी फिल्मों वाले कपल नहीं हैं, हम कहीं कैंडिल लाइट डिनर पर नहीं गए और ना ही बागों में घूमे हैं। हमारी पहली मुलाकात एक प्रदर्शनी में हुई थी। हमारे बीच में दोस्ती हुई और फिर हमें एहसास हुआ कि जो कुछ भी हमारे बीच में है, वो दोस्ती से ज्यादा है। हम तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन पिछले साल मेरे पिताजी बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा तो श्वेतांबरी को एहसास हुआ कि हमारे रिश्ते को नाम मिलना जरूरी है और इस कारण हमने शादी कर ली। हम दोनों साथ में काफी खुश हैं।'

सुष्मिता-अमीषा से जुड़ा नाम
मालूम हो कि विक्रम भट्ट की पहली शादी आज से 25 साल पहले उनकी बचपन की दोस्त अदिति से हुई थी, शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे से डेट भी किया था। दोनों को शादी से एक बेटी कृष्णा है, जो कि एक डायरेक्टर भी हैं। विक्रम-अदिति के तलाक वजह से सुष्मिता सेन बताई गई थीं, ऐसा कहा जा रहा था विक्रम, सुष्मिता के साथ रिलेशनशिप में थे, हालांकि तलाक होने के बाद विक्रम और सु्ष्मिता का भी ब्रेकअप हो गया। इसके बाद विक्रम का नाम अमिषा पटेल से जुड़ा लेकिन उनसे भी उनका ब्रेकअप हो गया।
बेटी कृष्णा ने दी ये प्रतिक्रिया
अपने पिता की दोबारा शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए बेटी कृष्णा ने कहा कि मेरे मां-पापा 25 साल पहले ही अलग हो गए, मुझे अब उनके बिना अकेले जीने की आदत है। मुझे उनका रिश्ता काफी देर बाद समझ आया, लॉकडाउन में मुझे उनके साथ रहने का मौका मिला, हर किसी की अपनी जरूरते हैं और जब जरूरत पूरी होती है तो इंसान खुश रहता है ऐसे में मेरे पापा ने भी खुद को खुशी देने वाला काम किया है। आपको बता दें कि विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी 'ट्रिनिटी आर्ट गैलरी' में वर्क करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications