रिलीज के बाद दूसरे शुक्रवार को सबसे अधिक कमाई करने वाली 5वीं फिल्म बनी RRR, पहले पर है 'कश्मीर फाइल्स'

नई दिल्ली, अप्रैल 02। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म RRR बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। बाहुबली के बाद एसएस राजामौली की यह फिल्म अभी तक 500 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। पिछले शुक्रवार को ही यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। शनिवार को बॉक्स ऑफिस इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (01 अप्रैल) के दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने कुल 13.25 करोड़ रुपए की कमाई की, जिसके बाद हिंदी वर्जन का कुल कलेक्शन 146 करोड़ रुपए का हो गया है।

RRR के हिंदी वर्जन में 10 फीसदी का उछाल

RRR के हिंदी वर्जन में 10 फीसदी का उछाल

आपको बता दें कि फिल्म आरआरआर का हिंदी वर्जन कमाई के मामले में बहुत अच्छे रिकॉर्ड बना रहा है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को हिंदी वर्जन की कमाई में 10 फीसदी का उछाल आया है। इसके साथ ही आरआरआर (हिंदी) ने सलमान खान की बजरंगी भाईजान, रणबीर कपूर की संजू और रणवीर सिंह की बाजीराव मस्तानी को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

दूसरे शुक्रवार को कश्मीर फाइल्स ने कितने कमाए?

दूसरे शुक्रवार को कश्मीर फाइल्स ने कितने कमाए?

आपको बता दें कि RRR अभी तक की 5वीं हाईएस्ट फ्राईडे ग्रॉसर है। इस लिस्ट में टॉप पर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' है। आपको बता दें कि 11 मार्च को रिलीज होने वाली 'द कश्मीर फाइल्स' ने दूसरे शुक्रवार को 19.92 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म जम्मू कश्मीर से 1990 में हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर लीड रोल में हैं।

रिलीज के बाद दूसरे शुक्रवार को रिकॉर्ड कमाई करने वालीं टॉप 5 फिल्में

रिलीज के बाद दूसरे शुक्रवार को रिकॉर्ड कमाई करने वालीं टॉप 5 फिल्में

- द कश्मीर फाइल्स ने दूसरे शुक्रवार को सबसे अधिक 19.92 करोड़ रुपए की कमाई की है।

- दूसरे स्थान पर बाहुबली 2 है, जिसने 19.81 करोड़ रुपए की कमाई की है।

- तीसरे स्थान पर आमिर खान की दंगल है, जिसने रिलीज के बाद दूसरे शुक्रवार को 17.84 करोड़ रुपए कमाए थे।

- आमिर खान की ही फिल्म PK ने रिलीज के बाद दूसरे शुक्रवार को 14.52 करोड़ रुपए कमाए थे।

- आखिर में पांचवे नंबर पर RRR है, जिसने रिलीज के बाद दूसरे शुक्रवार को 13.25 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+