'पूरा हॉल खाली है, बहुत परेशान हूं', आदिपुरुष मेकर्स पर गुस्साए थिएटर मालिक,बोले- अब ले लो हनुमान के लिए सीटें

Adipurush row:साउथ के सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष भारतीय महाकाव्य रामायण की गलत प्रस्तुति को लेकर विवादों में है। निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है।

अब 'गेयटी गैलेक्सी' के मालिक और मराठा मंदिर सिनेमा के कार्यकारी निदेशक मनोज देसाई ने दर्शकों की भावनाओं के साथ खेलने के लिए आदिपुरुष के निर्माताओं को फटकार लगाई है। मनोज देसाई ने कहा कि उनके थिएटरों में आदिपुरुष के लगभग शो खाली चल रहे हैं।

Film exhibitor Manoj Desai

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मनोज देसाई ने कहा, ''आदिपुरुष सिनेमाघरों में अभी अच्छे से आई भी नहीं थी कि वह पहले ही चली गई है क्योंकि हमारे दर्शकों ने इस फिल्म को सिरे से खारिज कर दिया है। चूंकि कोई अन्य फिल्में नहीं थीं, इसलिए हमें मजबूरी में ये फिल्म सिनेमा हॉल में 30-40 लोगों के साथ चलानी पड़ रही है।''

मनोज देसाई ने कहा, ''मुझे उम्मीद थी कि आदिपुरुष हाउसफुल होगी क्योंकि यह रामायण पर आधारित थी लेकिन फिल्म सभी की उम्मीदों पर खड़ी नहीं उतरी है।'' उन्होंने कहा, ''मुझे याद किया कि कैसे लोग रामानंद सागर की रामायण देखने के लिए ब्लैक एंड व्हाइट टेलीविजन के सामने बैठे रहते थे।''

मनोज देसाई ने आदिपुरुष मेकर्स की आलोचना की

मनोज देसाई ने आदिपुरुष के निर्माताओं की कड़ी आलोचना की है। मनोज देसाई ने कहा कि उन्होंने रामायण को मजाक में लिया और उसका मजाक बना दिया। उन्होंने कहा, "यह निश्चित रूप से रामायण नहीं है। इस फिल्म को अपने थिएटर में चलाना मेरा दायित्व है। मैं बहुत परेशान हूं। पूरा शो खाली जा रहा है।''

मनोज देसाई ने प्रभास से सवाल किया कि वह बाहुबली में कैसे थे और अब क्या बन गए हैं। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि इस तरह के 'छपरी' डायलॉग बोलने से पहले कोई कैसे अपना होमवर्क नहीं कर सकता था।

उन्होंने कहा, ''आदिपुरुष मेकर्स को दर्शकों से माफी मांगनी चाहिए। लेकिन इनको तो भगवान भी माफ नहीं करेगा। इनको इंसान भी माफ नहीं करने वाले हैं। इनको जनता माफ नहीं करेगी। मैं लिख कर दे सकती हूं कि इस फिल्म को देखने के बाद ये कहींके नहीं रहेंगे।''

भगवान हनुमान के डायलॉग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ''अगर रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह जीवित होते तो उन्होंने आदिपुरुष निर्माताओं को मात दे दी होती। सभी सीटें खाली जा रही हैं, आप सिनेमाघरों में हनुमान के लिए सीट रख रहे थे, मुझे जवाब दें कितनी चाहिए...मैं पूरा हॉल दे देता हूं क्योंकि और कोई तो देखने आ नहीं रहा है।''

मनोज देसाई ने आखिर में कहा, ''इतनी बकवास धार्मिक फिल्म कभी बनाना नहीं। कभी किसी दिल से खेलना नहीं। यहां तक हमारे मुस्लिम बिरादरी ने इंटरव्यू दिया है कि हमें ये देखकर दुख हो रहा है कि हिंदू लोग अपनी रामायण ठीक से नहीं बना सकते।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+