कौन हैं फिल्म 'अनेक' की दमदार किरदार में नजर आ रही नई सनसनी एंड्रिया, कैटरीना के साथ भी कर चुकी हैं काम

मुंबई, 06 मई। थप्पड़, मुल्क, तुम बिन, आर्टिकल 15 जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले अनुभव सिन्हा एक और बेहतरीन फिल्म अनेक लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म मुख्य रूप से पूर्वोत्तर राज्यों की समस्या और यहां पनपे उग्रवाद पर आधारित है। फिल्म में एक बार फिर से अनुराग सिन्हा ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आयुष्मान खुराना पर भरोसा जाता है। आयुष्मान खुराना फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे जबकि फिल्म में एंड्रिया केविचुसा भी अहम भूमिका में हैं जो फिल्म के ट्रेलर में नजर आ रही हैं और लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।

ट्रेलर में लोगों ने काफी पसंद किया

ट्रेलर में लोगों ने काफी पसंद किया

फिल्म अनेक बेहद ही संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है और इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म नॉर्थ ईस्ट के राजनीतिक टकराव पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोग इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। जिस तरह से ट्रेलर में एक संवाद है कि अधिकतर भारतीयों को नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के नाम तक नहीं पता हैं, वह मैप में ये तक नहीं बता सकते हैं कि कौन सा राज्य कहां है, वह लोगों को झकझोरने वाला है। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेत्री Andrea Kevichusa की काफी तारीफ हो रही है।

कौन हैं एंड्रिया

कौन हैं एंड्रिया

एंड्रिया नागालैंड की रहने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर में वह आयुष्मान खुराना से मिलती हैं। आयुष्मान उन्हें बचाते हुए नजर आते हैं। लड़की को ट्रेलर में एक महिला जोरदार तमाचा मारती है और पूछती है कि क्या तुम पार्लर वाली हो, नेपालन हो। यह संवाद एक मानसिकता को दर्शाता है कि पूर्वोत्तर की लड़कियों पर अक्सर इस तरह के आरोप लगते हैं। लेकिन जिस तरह से एंड्रिया फिल्म के ट्रेलर में अपनी अलग छाप छोड़ती हैं उसके बाद लगातार लोग उनके बारे में जानकारी तलाश रहे हैं।

कैटरीना के साथ भी किया काम

कैटरीना के साथ भी किया काम

एंड्रिया की बात करें तो वह काफी लोकप्रिय मॉडल हैं और एक्टिंग से पहले वह मॉडलिंग करती थीं। सब्यासाची से लेकर कई बड़े फैशन डिजाइनर के साथ वह काम कर चुकी हैं। एक कॉस्मेटिक उत्पाद के विज्ञापन में उन्हें कैटरीना कैफ के साथ भी देखा जा चुका है। वह मुंबई की एनिमल क्रिएटिव्स नाम की एजेंसी के साथ भी जुड़ी हैं। इसी एजेंसी के जरिए मुकेश छाबड़ा ने एंड्रिया को फिल्म के लिए ऑडिशन किया और उन्हें इस किरदार के लिए सेलेक्ट किया।

कैसे हुई मॉडलिंग में एंट्री

कैसे हुई मॉडलिंग में एंट्री

कुछ साल पहले एंड्रिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे मॉडलिंग में उनकी एंट्री हुई थी। महज 15 साल की उम्र में एंड्रिया ने मॉडलिंग की शुरुआत की थी, उस वक्त वह स्कूल में पढ़ती थीं। लेकिन पढ़ाई के साथ वह मॉडलिंग भी करने लगी। मॉडलिंग में वह पहले से ही एक जाना-माना चेहरा हैं, लेकिन जिस तरह से एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने धमाकेदार एंट्री की है उसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं और उनके अभिनय की दाद दे रहे हैं। लोगों को इंतजार है जब फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+