Tiger 3 की रिलीज से कुछ घंटे पहले सलमान खान ने लिखा ऐसा पोस्ट, लोगों से की ये रिक्वेस्ट, जानें क्या है मामला

Tiger 3 Release: सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस मूवी को रिलीज होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। आपको बता दें कि भाईजान की ये फिल्म आगामी 12 नवंबर 2023 (रविवार) दिवाली के शुभ अवसर पर रिलीज हो रही है। लोगों को सलमान खान की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को लेकर सलमान खान के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं मूवी के रिलीज से पहले सलमान खान ने 'टाइगर 3' को लेकर अपने फैंस से एक रिक्वेस्ट की है।

'टाइगर 3' को लेकर सलमान खान की रिक्वेस्ट
आपको बता दें कि सलमान खान ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से उनकी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' का स्पॉयलर शेयर न करने की अपील की है। सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है- हमने 'टाइगर 3' को बहुत जुनून के साथ बनाया है और जब आप फिल्म देखेंगे तो हम अपने स्पॉयलर को बचाने के लिए आप पर भरोसा कर रहे हैं। स्पॉयलर फिल्म देखने के एक्सपीरियंस को बर्बाद कर सकता है।

tiger 3

सलामन खान ने कही ये बड़ी बात
सलमान खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर आगे लिखा है- हमें आप पर भरोसा है कि आप वही करेंगे जो सही है। हमें उम्मीद है कि 'टाइगर 3' हमारी तरफ से आपके लिए सबसे अच्छा दिवाली गिफ्ट है। कल थिएटर्स में हिंदी, तमिल और तेलुगू में ये मूवी रिलीज हो रही है। इसका मजा लें।

कैटरीना कैफ ने लिखा ऐसा पोस्ट
सलमान खान के अलावा फिल्म 'टाइगर 3' की लीड हीरोइन कैटरीना कैफ ने भी मूवी का स्पॉयलर शेयर न करने को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है- 'टाइगर 3' में प्लॉट के ट्विस्ट्स और सरप्राइज फिल्म देखने के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। इसलिए हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि किसी भी स्पॉयलर का खुलासा न करें। हमारे प्यार की मेहनत की रक्षा करने की पावर आपके हाथ में है ताकि ये लोगों को बेस्ट एंटरटेनमेंट दे सके। थैंक्यू और हैप्पी दिवाली।

मूवी की एडवांस बुकिंग में मचा धमाल
यशराज बैनर की इस मूवी की एडवांस बुकिंग गत 4 नवंबर 2023 से ही शुरू हो चुकी है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ऐसा धमाल मचाया है कि अब सलमान खान हर किसी को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म ने इतनी एडवांस बुकिंग कर ली है कि हर कोई इसे देख हैरान हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवीज 'पठान' और 'जवान' को पछाड़ देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+