'औरत कम, मर्द ज्यादा लगती हो', अर्चना पूरन सिंह पर किया गया कमेंट, एक्ट्रेस ने ऐसे दिया जवाब

Archana Puran Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी के फेमस कॉमेडी शो द कपिल शो में जज के रूप में नजर आने वालीं अर्चना पूरन सिंह इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खबर है कि अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में अपने पति के साथ एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिस पर उनके फैंस ने खूब प्यार लुटाया था लेकिन कुछ यूजर्स ने उन पर भद्दे कमेंट्स भी किए थे। एक यूजर ने तो उन्हें 'औरत कम आदमी ज्यादा' लगती हो तक लिख दिया था। अब इस कमेंट पर अर्चना पूरन सिंह ने उस यूजर को करारा जवाब दिया है।

आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह ने अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। वह काफी लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह टीवी के फेमस कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में बतौर जज के रूप में नजर आती हैं। इसके अलावा अर्चना पूरन सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अपने पति परमीत सेठी, अपने दोनों बेटों और अपनी मेड भाग्यश्री के साथ फनी वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।

Archana Puran Singh

अर्चना पूरन सिंह ने शेयर की थी पुरानी फोटो
जानकारी के अनुसार अर्चना पूरन सिंह ने कुछ दिनों पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति परमीत सेठी के साथ अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- थोड़ी देर और एक मिनट पहले...गूगल मुझे याद दिलाता रहता है कि लाइफ कितनी अद्भुत रही है। अर्चना पूरन सिंह के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है।

लोगों ने अर्चना पर किए भद्दे कमेंट्स
वहीं कुछ लोगों को अर्चना पूरन सिंह की ये फोटो बिल्कुल पसंद नहीं आई है। इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने भद्दे कमेंट्स भी किए हैं। एक शख्स ने लिखा था- एक आदमी के साथ दूसरा आदमी। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था- एक फ्रेम में दो मर्द। वहीं एक फीमेल यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा था- औरत कम मर्द ज्यादा लग रही हो। कपिल सही कहता है बहुत टाइम लगा होगा आपको अपना चेहरा बदलने में।

अर्चना ने फीमेल यूजर को दिया करारा जवाब
अब अर्चना पूरन सिंह ने उसी फीमेल यूजर को करारा जवाब दिया है। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा है- कितनी घटिया सोच रखती हो, इतनी कम उम्र में। थोड़ा पढ़-लिख लेती तो पता चलता कि बड़ों से कैसे पेश आते हैं। हर उम्र, साइज, शेप और अपीयरेंस वाली महिला का सम्मान करना सीखो। अर्चना ने आगे लिखा है- कोई कैसे मर्द से सम्मान की उम्मीद कर सकता है, जब औरतें खुद ही एक-दूसरे की इज्जत नहीं कर सकतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+