केरल के अभिनेता सुरेश गोपी की बढ़ी मुश्किलें, महिला पत्रकार की शिकायत पर केस दर्ज
मलयालम अभिनेता अभिनेता से राजनेता बने सुरेश गोपी के खिलाफ महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद कोझिकोड पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि गोपी ने जर्नलिस्ट से माफी भी मांगी। वहीं मामले को लेकर जानकारी देते हुए केरल पुलिस ने कहा कि मलयालम अभिनेता-राजनेता सुरेश गोपी के खिलाफ एक महिला पत्रकार के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला पत्रकार के साथ कथित से उस वक्त दुर्व्यवहार की घटना घटी जब एक्टर गोपी कोझिकोड में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
महिला पत्रकार ने सुरेश गोपी के खिलाफ जिला पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। जिसके बाद मामले में एक्शन लिया गया है। कोझिकोड के नादक्कव पुलिस स्टेशन में भादवि की धारा 354 ए के तहत मामला दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद सुरेश गोपी ने शनिवार को महिला पत्रकार से माफी भी मांगी।

क्या था मामला?
दरअसल, एक्टर- राजनेता सुरेश गोपी इस हफ्ते शुक्रवार को कोझिकोड में मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। आरोप है कि इस समय उन्होंने दो बार एक महिला पत्रकार के कंधे पर हाथ रखा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें देखा गया कि जब सुरेश गोपी ने सवाल पूछने के दौरान महिला पत्रकार के कंधे पर हाथ रखा तो वो पीछ हट गई। अगली जब फिर से आगे बढ़ी तो फिर सुरेश गोपी ने वही दोहराया। जिसकी शिकायत लेडी जर्नलिस्ट ने पुलिस से की, लेकिन मामले में जब कोई एक्शन नहीं लिया गया तो जिला पुलिस आयुक्त को मामले में अवगत कराया गया। इसके बाद कोझिकोड पुलिस ने सुरेश गोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
एक्टर ने दी सफाई
मामले को लेकर अभिनेता गोपी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने पत्रकार के प्रति दोस्ताना व्यवहार किया था। उन्होंने कहा उनका इरादा स्नेहपूर्ण व्यवहार करने का था। पोस्ट में एक्टर ने कहा, "अगर उन्हें (महिला पत्रकार) मेरा व्यवहार बुरा लगा है, तो उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। मैं उनसे माफी मांगता हूं। क्षमा करें...।"
'माफी नहीं सिर्फ सफाई दे रहे सुरेश गोपी'
केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की एक प्रेस विज्ञप्ति में केरल जर्नलिस्ट्स यूनियन के राज्य अध्यक्ष एमवी विनीता और महासचिव आर किरण बाबू ने कहा है कि सुरेश गोपी अपनी गलती स्वीकार करते हुए पत्रकार से माफी मांगनी चाहिए। लेडी जर्नलिस्ट ने कहा कि गोपी के मांगने के तरीके से माफी के बजाय "स्पष्टीकरण" लग रहा है। अभिनेता के खिलाफ कानूनी तौर पर कदम उठाए जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications