Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरूचा ने उज्जैन महाकाल में किए दर्शन, आगबबूला हुए मौलाना मुफ्ती ने जारी किया फतवा
Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड नुसरत भरूचा मंगलवार को उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने यहां की प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। नुसरत भरूता का उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने की फोटो और वीडियो साेशल मीडिया पर सामने आते ही इस पर विवाद खड़ा हो गया है।
आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया है। मौलाना का कहना है कि मंदिर में की गई पूजा और जल अर्पित करना इस्लाम धर्म के सिद्धांतों के खिलाफ है।

नुसरत भरूचा ने बाबा महाकाल का जल अभिषेक और पूजा की
यह फतवा नुसरत भरूचा के महाकाल दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद जारी किया गया। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह नुसरत भरूचा ने भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान महाकाल के दर्शन किए थे। सुबह-सुबह मंदिर पहुंची नुसरत ने गर्भगृह में बाबा महाकाल का जल अभिषेक और पूजा की। इस धार्मिक विधि को मंदिर के पुजारियों ने संपन्न कराया। इस दौरान, महू स्थित इन्फैंट्री स्कूल के जम्मू-कश्मीर राइफल्स की पांचवीं बटालियन से जुड़े 14 शहीद परिवारों के सदस्यों ने भी मंदिर में दर्शन किए।

आगबबूला हुए मौलाना बोले- नुसरत भरूचा गुनहगार हैं, कलमा पढ़ें
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने स्पष्ट किया कि नुसरत भरूचा द्वारा महाकाल मंदिर में निभाई गईं धार्मिक परंपराएं और जल चढ़ाना इस्लाम के विरुद्ध है। उन्होंने अभिनेत्री को शरियत की नजर में गुनहगार बताया और नसीहत दी कि उन्हें तौबा कर कलमा पढ़ना चाहिए तथा अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए। उनके अनुसार, इस्लाम मंदिर में पूजा-पाठ या जल चढ़ाने की इजाजत नहीं देता।
नुसरत भरूचा बोलीं- मैं शिवभक्त हूं, मैं हर साल बाबा के दर्शन...
अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, "मेरा मन है, मैं हर साल बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंच पाऊं।" उन्होंने कहा, "मैंने बाबा महाकाल का निराकार स्वरूप देखा था। उनकी भक्ति में इतना सुकून है कि अब उनके साकार रूप का भी अनुभव हुआ है।" नुसरत ने खुद को शिव भक्त भी बताया। उन्होंने आगे बताया कि यह उनका दूसरी बार है, जब वह बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई हैं।

मंदिर समिति ने नुसरत भरूचा का किया स्वागत
वहीं महाकालेश्वर मंदिर समिति ने नुसरत भरूचा का स्वागत किया। समिति की ओर से शिवकांत पांडे ने अभिनेत्री का सम्मान किया। अपने दर्शन के बाद नुसरत भरूचा ने मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से गर्भ गृह में सीधे जल न चढ़ा पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पाइप के ज़रिए जल अर्पित करने की व्यवस्था को प्रशंसनीय बताया।












Click it and Unblock the Notifications