'मैं ठंडी पड़ गई थी और उसने...', 75 साल की लिजेंड्री एक्ट्रेस ने खोली फेमस डायरेक्टर की पोल, बताई डिमांड

Farida Jalal: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस फरीदा जलाल को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की दमदार वेब सीरीज 'हीरामंडी- द डायमंड बाजार' में देखा गया था। हाल ही में फरीदा जलाल ने इस सीरीज में अपने रोल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

फरीदा जलाल ने 'हीरामंडी' में किया है काम
ये एक मल्टीस्टारर सीरीज है जिसमें कई एक्टर्स जैसे सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइरालास फरदीन खान, संजीदा शेख और शरमिन सहगल ने साथ में काम किया है। वहीं एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने इस वेब सीरीज में ताहा शाह बदुशा यानी ताजदार की मां कुर्सिया बेगम का किरदार निभाया था।

Farida Jalal

75 साल की एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

-75 साल की उम्र में भी फरीदा जलाल ने अपने किरदार से लोगों का दिल जीत लिया था। हाल ही में गैलाट्टा इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में फरीदा जलाल ने खुलासा किया है कि 'हीरामंडी' वेब सीरीज के एक सीन के लिए डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने उनसे कुछ ऐसा करने के लिए कहा था जिसे सुनकर वह सन्न रह गई थीं।

-फरीदा जलाल ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने डायरेक्टर की ये बात नहीं मानी थी और ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया था।

'संजय लीला भंसाली की बात सुन ठंडी पड़ गई थी मैं'

फरीदा जलाल ने बताया- संजय लीला भंसाली ने मुझसे कहा था कि पहला शॉट ये है कि आप नवाबजादियों के एक ग्रुप के साथ बैठी हैं, एक अच्छी पार्टी कर रही हैं, आपका बेटा अभी-अभी विदेश से वापस आया है और आपके एक हाथ में शराब का ग्लास और दूसरे में सिगरेट है। मैं ये सीन सुनकर सन्न रह गई थी। मैं ठंडी पड़ गई थी।

'मैं कंफर्टेबल नहीं थी इसलिए मैंने ये सब कह दिया था'

फरीदा जलाल ने आगे कहा- मैंने संजय लीला भंसाली से कहा था कि सर, मैंने ऐसा कभी नहीं किया। मेरी जिंदगी में ऐसे कई मौके आए हैं जब इस तरह के रोल मेरे सामने आए और मैंने हमेशा मना कर दिया है। मैं कंफर्टेबल नहीं थी इसलिए मैंने ये सब कह दिया था।

'संजय लीला भंसाली ने मुझसे कुछ नहीं कहा'

-फरीदा जलाल ने कहा- मैंने संजय लीला भंसाली से साफ कह दिया था कि सर मैं सिगरेट नहीं पकड़ूंगी। मैं गलत दिखूंगी। उन्होंने मुझसे एक शब्द भी नहीं कहा। वो जेंटलमैन हैं। उस मीटिंग के बाद उन्होंने इस बारे में बात तक नहीं की थी। उन्होंने बस इसे खत्म कर दिया था। मैं बहुत टेंशन में थी। उन्होंने समझा कि मैं कंफर्टेबल नहीं हूं।

-फरीदा जलाल ने कहा- मैंने जब स्क्रीन पर खुद को देखा तो मैं बहुत खुश हुई थी। मुझे लगा कि अगर मेरा किरदार भी शराब और सिगरेट पीता, तो मुझमें और हीरामंडी में रहने वाले किरदारों में कोई फर्क नहीं रह जाता। मैंने जो देखा, वो मुझे बहुत पसंद आया। मुझे यकीन है कि संजय लीला भंसाली को भी ऐसा ही लगा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+