फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 19 फरवरी को करेंगे शादी, जानें मेहंदी, हल्दी से लेकर संगीत तक, हर जानकारी

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 19 फरवरी को करेंगे शादी, जानें मेहंदी, हल्दी से लेकर संगीत तक, हर जानकारी

मुंबई, 18 फरवरी: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गई हैं। बीते दिन गुरुवार (17 फरवरी) को फरहान और शिबानी की मेहंदी फंक्शन थी और शुक्रवार (18 फरवरी) को इनकी संगीत सेरेमनी की रस्म है। फरहान और शिबानी चार साल से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं। फरहान और शिबानी दोनों 19 फरवरी को शादी करेंगे।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की संगीत

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की संगीत

शिबानी दांडेकर की दोस्तों ने 17 फरवरी को एक्ट्रेस के लिए एक खास मेहंदी पार्टी रखी थी। अब शिबानी और फरहान के घर में हर कोई रोमांचक संगीत समारोह के लिए तैयार है। शिबानी के दोस्तों ने गाने और डांस सीक्वेंस प्लान किए हैं। शिबानी की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती दुल्हन के संगीत में परफॉर्म करेंगी। वहीं फरहान अपनी लेडी लव के लिए एक स्पेशल गाना परफॉर्म करेंगे!

शिबानी की बहनें, अनुषा और अपेखा, और उनके करीबी दोस्त एक्ट्रेस की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच फरहान पहले ही अपने दोस्तों के साथ अपनी स्टैग सिंगल पार्टी कर चुके हैं।

Recommended Video

    Farhan Akhtar-Shibani Dandekar की शादी के फंक्शन शुरु, हल्दी में पहुंचे ये स्टार्स | वनइंडिया हिंदा
    कुछ खास रिवाजों से होगी फरहान और शिबानी की शादी

    कुछ खास रिवाजों से होगी फरहान और शिबानी की शादी

    फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी 19 फरवरी को जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला फार्महाउस में होगी। यह जोड़ा पारंपरिक मराठी विवाह समारोह या निकाह के बजाय प्रतिज्ञा का आदान-प्रदान करेगा। यह कुछ ऐसा है जिसे युगल ने एक-दूसरे की धार्मिक पृष्ठभूमि और विश्वासों को ध्यान में रखते हुए चुना है। कपल के करीबी सूत्रों के मुताबिक जो लोग फरहान और शिबानी को जानते हैं, वे इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि उन दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को अपने उपनामों से ऊपर रखा है। उनके लिए निकाह करना या फिर एक हिंदू शादी करना एक क्लिच होता। लेकिन इसके बजाय उन्होंने जो योजना बनाई है वह वास्तव में सुंदर है।"

    फरहान और शिबानी ने एक-दूसरे के लिए लिखें हैं वादे

    फरहान और शिबानी ने एक-दूसरे के लिए लिखें हैं वादे

    शादी के बारे में सूत्रों के मुताबिक, "फरहान और शिबानी जितना हो सके शादी को बेसिक और सिंपल रखना चाहते थे। मेहमानों को शादी के लिए पेस्टल और व्हाइट जैसे रंग का थीम रखा गया है। ये शादी कोई ई निकाह या मराठी नहीं होगी। शादी की रस्मों की जगह दोनों ने एक-दूसरे के लिए कई वादे लिखें हैं, जो वह शादी के दिन 19 फरवरी को पढ़ेंगे।" शादी के बाद फरहान और शिबानी अपने फिल्म इंडस्ट्री के फैन्स के लिए मुंबई में एक रिसेप्शन दे सकते हैं।

    शादी की गेस्ट लिस्ट

    शादी की गेस्ट लिस्ट

    फरहान और शिबानी की शादी सिर्फ परिवार वालों और करीबी दोस्तों के बीच होगी। फरहान की मां हनी ईरानी से इस बात की पुष्टि की है। फरहान और शिबानी के एक दोस्त ने इंडिया टूडे को बताया कि "फरहान और शिबानी इसे जितना हो सके निजी रखना चाहते हैं। वे ज्यादा लोगों को नहीं बुला रहे हैं। यह सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के बीच होंगे। शबाना और जावेद फरहान के लिए बहुत खुश हैं। और शिबानी को अपना आशीर्वाद दिया है।"

    शाहरुख और ऋतिक को भी शादी में बुलाया गया

    शाहरुख और ऋतिक को भी शादी में बुलाया गया

    वेडिंग गेस्ट लिस्ट में कौन हैं? इस वेडिंग में परिवार के अलावा कुछ दोस्त शामिल होने वाले हैं। जिन लोगों को आमंत्रित किया गया है, उनके नाम हैं, मेयांग चांग, ​​गौरव कपूर, समीर कोचर, मोनिका डोगरा, रितेश सिदवानी और रिया चक्रवर्ती। ऋतिक रोशन और शाहरुख खान को भी आमंत्रित किया गया है, जो फरहान अख्तर के करीबी दोस्त हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+