जब कौन बनेगा करोड़पति में फराह खान ने अमिताभ बच्चन से कहा- 'मेरा एक बच्चा ले लो लेकिन...', देखें Video
जब कौन बनेगा करोड़पति में फराह खान ने अमिताभ बच्चन से कहा- 'मेरा एक बच्चा ले लो लेकिन...', देखें Video
मुंबई, 07 सितंबर: कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) टीवी का सबसे चर्चित शो है। कौन बनेगा करोड़पति-13 सीजन भी शुरू हो चुका है। केबीसी-13 के अपकमिंग वीकेंड में फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण गेस्ट के तौर पर खेलने आ रहे हैं। आगामी एपिसोड में फराह खान और दीपिका पादुकोण शो के होस्ट और महानायक अमिताभ बच्चन को गेम खेलने के लिए और अधिक समय देने के लिए कई बार अनुरोध करती हुई देखी जा सकती हैं। सोनी टीवी चैनल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका प्रोमो वीडियो भी जारी किया है। जिसमें एक वीडियो में फराह खान अमिताभ बच्चन से कहती हैं, मेरा एक बच्चा ले लो आप।

दीपिका-फराह बोलीं-'प्लीज मुझे खेलने के लिए और वक्त दीजिए...'
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने जो प्रोमो वीडियो शेयर किया है, उसमें अमिताभ ने फराह और दीपिका को ऑफसेट पर बताया कि उन्हें गेम खेलने के लिए उन्हें एक सीमित समय ही मिलेगा। उनका समय समाप्त होने के बाद, हूटर बजेगा और उन्हें खेल समाप्त हो जाएगा। लेकिन दीपिका और फराह अमिताभ बच्चन से बार-बार गुजारिश करती हैं कि प्लीज उन्हें और खेलने दिया जाए।

दीपिका बोलीं- अमिताभ सर, हम तो साथ में फिल्म भी करने वाले हैं
कुछ देर बाद जब हूटर की आवाज आई तो दीपिका और फराह ने अमिताभ बच्चन से खेलने के लिए और गुहार लगाई है। पिका ने अपनी आने वाली फिल्म द इंटर्न का जिक्र करते हुए अमिताभ से कहा, "हम साथ में एक फिल्म भी कर रहे हैं।"
फराह खान ने उन्हें याद दिलाया कि कैसे इससे पहले शो में उन्होंने उन्हें अपनी एक फिल्म में कास्ट करने का वादा किया था। अमिताभ ने उन्हें शो की टीम को खुश करने के लिए कहा कि कुछ और मिन्नतें करिए।

फराह बोलीं- 'आप मेरा एक बच्चा ले लो लेकिन...'
फराह खान और दीपिका पादुकोण ने अमिताभ से कहा, "सर अभी हम क्या करेंगे, मेरा एक बच्चा लेलो मैं और क्या दे सकती हूं? मेरे बच्चों में से एक को ले लो।" बता दें कि फराह खान के तीन बच्चे हैं, एक का नाम- जार, अन्या और दिवा है।

दीपिका ने अमिताभ से की रणवीर सिंह की शिकायत
शो के एक अन्य प्रोमो में दिख रहा है कि दीपिका अमिताभ बच्चन से अपने पति रणवीर सिंह के बारे में शिकायत कर रही हैं। दीपिका पादुकोण ने कहा है कि कैसे रणवीर सिंह उनके लिए कभी भी खाना नहीं बनाते हैं। दीपिका ने कहा, ''रणवीर ने एक बार मेरे लिए नाश्ता बनाने का वादा किया था लेकिन उसने अभी तक ऐसा कभी नहीं किया है।''

अमिताभ ने रणवीर सिंह को फोन कर डांटा!
अमिताभ बच्चन ने दीपिका की बात सुन तुरंत उन्हें फोन करके बताया कि दीपिका ने उनसे क्या शिकायत की है। रणवीर सिंह ने कहा, "उन्हें (दीपिका) मेरे बारे अच्छा-अच्छा बोलना चाहिए, और वह मेरे बारे में शिकायत कर रही हैं।'' रणवीर ने कहा, अमिताभ सर ने अब बोल दिया है। तो मैं तुम्हें अब गोद में बिठा कर आलमेट खिलाऊंगा।''












Click it and Unblock the Notifications