फैंस के ‘आई लव यू’ कहने पर दीपिका पादुकोण ने दिया ऐसा रिएक्शन, कहा-‘मैं अब शादीशुदा हूं और...’

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जब फैंस उनको ‘आई लव यू’ बोला तो एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया कि फैंस खुश हो गए।

मुंबई, 4 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में दीपिका को कैलिफोर्निया में हुए कोंकणी सम्मेलन में बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस इवेंट के दौरान दीपिका पर उनके फैंस ने जब प्यार जाहिर किया तो एक्ट्रेस के जवाब फैंस को खुश कर दिया।

दीपिका की वायरल हुई वीडियो

दीपिका की वायरल हुई वीडियो

बॉलीवुड जगत में दीपिका पादुकोण का नाम पॉपुलर एक्ट्रेस में शामिल है। वह जहां भी जाती हैं हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस कैलीफॉर्न‍िया, San Jose में हुए कोंकणी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान दीपिका पादुकोण पर प्रशंसकों ने अपना प्यार जताते हुए नजर आए। जिसका एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दीपिका से फैंस ने कहा 'आई लव यू'

बता दें कि इस वायरल वीडियो में दीपिका पादुकोण पर उनके फैंस अपना प्यार जताते हुए जोर से कहते हैं कि, 'आई लव यू'। जिसके बाद एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि, "मैं अब एक विवाहित महिला हूं"। साथ ही सभी को हंसते हुए छोड़ दिया। वीडियो में एक्ट्रेस स्टेज पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस को देख उनके फैंस की खुशी को कोई ठिकाना नहीं था। वहीं एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उनका देसी स्टाइल अपना रखा था। दीपिका पादुकोण ने पिंक सलवार सूट पहना था। एक्ट्रेस के इस लुक ने फैंस को काफी प्रभावित किया।

कॉन्सर्ट में पादुकोण फैमिली के साथ किया एन्जॉय

इससे पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शंकर महादेवन के एक संगीत कार्यक्रम में भाग लिया था। इस दौरान उनके पूरे पादुकोण परिवार इवेंट को एन्जॉय करते हुए नजर आए। इवेंट में रणवीर और दीप‍िका के अलावा दीप‍िका की मां उजाला पादुकोण, बहन अनीषा पादुकोण और पापा प्रकाश पादुकोण भी साथ थे। इस इवेंट की कईं वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म

दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म

बता दें कि दीपिका पादुकोण को आखिरी बार उनकी फिल्म 83 में देखा गया था। जिसमें वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब दीपिका पादुकोण जल्द ही अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ उनकी आगामी फिल्म 'फाइटर' में स्क्रीन शेयर करेंगी।

इन फिल्मों में भी दीपिका आएंगी नजर

इन फिल्मों में भी दीपिका आएंगी नजर

इसके अलावा दीपिका पादुकोण कईं अन्य फिल्मों में भी नजर आएंगी। शाहरुख खान की अगले साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्म पठान में भी दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया था। बता दें कि ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+