एग्जाम की टेंशन को दूर करने के लिए फैन ने सुष्मिता सेन को किया स्टॉक, एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट

एग्जाम की टेंशन को दूर करने के लिए फैन ने सुष्मिता सेन को किया स्टॉक, एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड डीवा सुष्मिता सेन खुशमिजाज एक्ट्रेस हैं। वो जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं, उतनी ही एक्टिव अपने सोशल मीडिया पेज पर रहती है। सुष्मिता के फैंस उऩसे बेशुमार प्यार करते हैं। वहीं सुष्मिता सेन भी अपने फैंस के सवालों का जवाब देती है। हाल ही में एक फैन ने उन्हें स्ट्रेस बस्टर बताया तो सुष्मिता से भी फैन के उस कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसे पढ़कर आप भी खुश हो जाएंगे।

 सुष्मिता को स्टॉक कर रहा थी फैन

सुष्मिता को स्टॉक कर रहा थी फैन


सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली सुष्मिता सेन ने अपने बच्चों की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें उनकी दोनों बेटियां रिनी और अलीसाह मस्ती कर रही हैं। उनके साथ एक और छोटा बच्चा भी है। इस फोटो पर लाखों में लाइक्स और कमेंट आए हैं। लोग इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं। सुष्मिता के लाखों फैंस में से एक कृतिका नाम की एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वो उनका प्रोफाइल स्टॉक कर रही है।

 एग्जाम टेंशन को दूर करने के लिए स्टॉक

एग्जाम टेंशन को दूर करने के लिए स्टॉक

कृतिका नाम की यूजर ने लिखा कि उसका ICSE एग्जाम्स शुरू हो गए हैं और वो इस समय बहुत टेन्स्ड फील कर रही हूं। उसके आगे सुष्मिता की फीमेंल फैन ने लिखा कि मैं बस आपका प्रोफाइल स्टॉक कर रही थी और थोड़े मोटिवेशन के लिए कुछ कैप्शंस पढ़ रही थी। उसने लिखा कि वो हमेशा मोटिवेशन और ताकत के लिए सुष्मिता को देखती हैं। कृतिका के इस कमेंट को सुष्मिता ने रिप्लाई किया।

 सुष्मिता ने किया रिप्लाई

सुष्मिता ने किया रिप्लाई

अपने फैन के इस कमेंट को पढ़कर सुष्मिता ने रिप्लाई किया और कमेंट का जवाब देते हुए लिखा 'ऑल द बेस्ट जान मेरी। एग्जाम्स, हमने स्ट्रेस की कंडीशन रख दी है। सुष्मिता ने उसे सलाह दी कि वो इस पैटर्न को तोड़े। पढ़ो और अपना बेस्ट दो। सुष्मिता ने उसे शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तुम बहुत अच्छा करोगी। सुष्मिता का जवाब फैन खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2000 के बाद से सुष्मिता सेन ने फिल्मों से दूरी बना ली है। हालांकि वो ओटीटी पर खूब भऊम मचा रही है। आर्या वेब सीरिज में उऩके रोल की खूब सराहना हुई।

ऑन कैमरा संबंध बनाने की शर्त, मॉडल ने ठुकरा दिया 6 करोड़ का ऑफऱ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+