कभी धोनी के साथ रहे इश्क के चर्चे, साथी एक्टर पर लगाया बदसलूकी का इल्जाम, अब फेमस एक्ट्रेस के हैं ऐसे हालात

Bihar Bollywood Actress Controversy: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ लोग बहुत ही कम समय में काफी नाम कमा लेते हैं, तो कुछ नाम कमाने के बाद भी गुमनामी का शिकार भी हो जाते हैं। कंट्रोवर्सी की वजह से इंडस्ट्री में लोग उन्हें काम देने से भी कतराते हैं। कुछ ऐसी ही कहान साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री कोमल झा की है।

झारखंड (पहले बिहार प्रदेश का हिस्सा था) के रांची से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस कोमल झा का जन्म 15 मार्च 1987 को हुआ था। छोटे से शहर से मायानगरी मुंबई तक का उनका सफर आसान नहीं रहा है। काफी परेशानियों से जूझते हुए उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

Famous Bollywood actress komal jha love affair controversy with cricketer ms dhoni gossip topic

इंजीनियरिंग की छात्रा कोमल ने पहले नौकरी की और उसके बाद उन्हों फिल्मों में अपने भविष्य को संवारने का सपना संजोया और कामयाब भी हुईं। कन्नड़, तेलुगू और मलयाली फिल्मों की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली। साल 2009 में उन्होने आमिर खानी ती फिल्म 3 Idiots फिल्मी दुनिया में क़दम रखा।

3 इडियट्स के गाने में उन्होंने एक छोटा सा किरदार निभाया था, जिसे वजह से उन्हें कोई ख़ास पहचान नहीं मिली थी। साल 2010 में कोमल झा कि साउथ फिल्म '24Hrs' रिलीज हुई थी, लेकिन उसके बाद भी इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना पाई।

कोमल झा ने फिर इंडस्ट्री से दूरी बनाते हुए दुबई का रुख किया और वहा कंट्रक्शन कंपनी में काम करने लगी। इस दौरान उन्हें तेलुगू फिल्म 'रामाचारी' का ऑफर आया तो वह वापिस आ गईं। इसके बाद कन्नड़ फिल्म 'निंबेहुली' में उन्होंने काम किया और फिर इसी इंडस्ट्री में कदम जमाने की ठान ली।

साल 2013 में उन्होंने 'प्रियथमा नीवचाता कुसलामा' फिल्म में काम किया। फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही कोमल बुलंदियों को छूने लगी थी। कामयाबी के साथ ही उनके विवाद की ख़बरें भी सुर्खियां बनने लगी थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'निंबेहुली' फिल्म के निर्देशक के खिलाफ़ कोमल झा ने शिकायत कर दी। उस वक्त फिल्म रिलीज भी नहीं हुई थी। कोमल झा का आरोप था कि शूटिंग के दौरान उनके साथ बदसूली की गई थी।

शिकायत के बाद 'निंबेहुली' के डायरेक्टर ने कोमल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। इस विवाद के बाद से ही कोमल झा इंडस्ट्री में काम के लिए मोहताज हो गईं, उन्हें प्रोजेक्ट मिलने बंद हो गए। एक और विवाद ने जन्म लिया, जब उन्होंने अपने को अभिनेता वरुण संदेश पर गंभीर आरोप लगाये।

'प्रियथमा नीवचाता कुसलामा' फिल्म में वरुण संदेश और कोमल झा ने एक साथ काम किया था। कोमल झा ने आरोप लगाए थे कि वरुण ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। इसके बाद ही फिल्म के पोस्टर से कोमल की तस्वीर भी हटा दी गई थी।

कोमल झा का नाम भारत के मशहूर क्रिकेटर एम एस धोनी के साथ भी जोड़ गया था। वहीं उनके इश्क की कहानियां एक्टर आर माधवन के साथ जोड़ी जाती रही हैं। हालांकि अभिनेत्री कोमल झा ने इन सारी बातों को अफवाह मात्र बताया था।

कोमल झा अब फिल्मी जगत से दूरी बना ली है, उनकी बोल्डनेस के काफी चर्चे थे। साल 2018 में उन्हें आखिरी बार 'गीत इश्क दा' पंजाबी म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। इसके बाद से वह पर्दे से गायब ही नज़र आ रही हैं, हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को लुभाते रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+