पहली नज़र में इस अभिनेत्री को हुआ था विदेशी क्रिकेटर से प्यार, बिना शादी ही प्यार की निशानी को दिया जन्म
Neena Gupta Love Story: फिल्मी जगत की मशहूर अभिनेत्रियों को लेकर कंट्रोवर्सीज़ अक्सर सुर्खियां बनती रहती है। इन सभी विवादों में मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता की प्रेम कहानी भी काफी चर्चा में रही थी। मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ उनका नाम जुड़ा था।
नीनी गुप्ता पहली नज़र में ही विवियन रिचर्ड्स पर दिल हार बैठी थी। इश्क का खुमार ऐसा चढ़ा था कि उन्होंने प्यार में सारी हदें पार कर दी थीं। अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' में नीना गुप्ता ने विवियन के साथ पहली मुलाकात की कहानी साझा की है।

नीना ने लिखा था कि जब वह छोटी थी तभी से क्रिकेट उन्हें पसंद था। फिल्मी दुनिया में क़दम रख ही री थी क् क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से उनकी मुलाक़ात हुई। नीना गुप्ता उस दौरान 'बंटवारा' मूवी की जयपुर में शूटिंग कर रही थीं।
शूटिंग के दौरान ही वह जयपुर की महारानी की पार्टी में शामिल होने गईं थीं, जहां उनकी विवियन रिचर्ड्स मुलाक़ात हुई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों की दोस्ती हुई, बातों का सिलसिला शुरू हुआ। इतने ही लम्हे में नीना ने विवियन को अपना दिल दे दिया।
विवियन की बातों से वह इतना मुख़ातिब हुईं थी कि लाइव टीवी पर ही उन्होंने अपने दिल की बातों का इज़हार कर बैठी थीं। वेस्टइंडीज टीम क्रिकेट ख़त्म होने के बाद वापिस लौट गई, नीना और विवियन के पास एक-दूसरे का कॉन्टैक्ट नंबर तक नहीं था। नीना को लगा कि विवियन से अब दोबारा मुलाक़ात नहीं होगी।
किस्मत को तो कुछ और ही मज़ूर था, दिल्ली एयरपोर्ट पर नीना अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान उनकी दोबारा विवियन से मुलाक़ात हुई और फिर शुरू हुई प्रेम कहानी। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। इसके बाद नीनी गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स लिव-इन में रहने लगे।
डेटिंग के कुछ सालों के अंदर ही नीना बिना शादी के पहले ही गर्भवती हो गई थीं। नीना और विवियन की शादी मुमकिन नहीं थी, इसलिए दोनों अलग हो गए। हालांकि, नीना ने अपने मोहब्बत की निशानी संभाल कर रखी और बिना शादी के ही बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। 1989 में नीना गुप्ता ने बेटी को जन्म दिया और उसका नाम मसाबा गुप्ता रखा।आपको बता दें कि हाल ही में नीना गुप्ता ने बिहारी अभिनेता संजय मिश्रा के साथ फिल्म वध में किरदार निभाया है जो कि दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications