राहुल गांधी से शादी करना चाहती हैं ये फेमस एक्ट्रेस! हार बैठी है अपना दिल, आज भी है इस बात पर कायम
Rahul Gandhi News: देश के मोस्ट एलिजिबल बैचलर पॉलिटिशियन राहुल गांधी की शादी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। 54 वर्षीय राहुल गांधी की दुल्हनियां को लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ती है। हालांकि, इस कड़ी में बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस भी है जो राहुल गांधी को आपना क्रश बताती हैं और उनसे शादी करने की इच्छा भी जाहिर कर चुकी हैं।
गदर 2 से बॉलीवुड में वापसी करने वाली 49 वर्षीय एक्ट्रेस सकीना यानी अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू में राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जाहिर की है। साथ ही, कहा कि आज भी मैं राहुल गांधी से शादी करने की बात पर कायम हूं। अमीषा पटेल की डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है।

कहो ना प्यार है फिल्म के फिर से रिलीज होने की खुशी में अमीषा पटेल इंटरव्यू देती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने राहुल गांधी को अपना पसंदीदा राजनेता बताया और कहा कि वो बेहद क्यूट हैं। साथ ही, अमीषा ने राहुल गांधी को राजनीति की दुनिया का मोस्ट एलिजिबल बैचलर भी बताया।
फिल्म 'हमराज' के बाद अमीषा पटेल सिमी गरेवाल के शो में पहुंची थीं। इस दौरान सिमी गरेवाल ने उनसे पूछा गया था कि उन्हें कौन सा राजनेता क्यूट लगता है और किससे शादी करना चाहेंगी। अमीषा पटेल ने बताया कि तब मैंने कहा था कि मुझे राहुल गांधी पसंद है और मैं उनसे शादी करना चाहूंगी। आज भी मैं अपनी उसी बात कायम हूं।
इतना ही नहीं, अमीषा पटेल ने कहा कि राहुल गांधी बेहद क्यूट हैं, पढ़े-लिखे राजनेता हैं। इससे पहले, अमीष पटेल ने कहा था कि साल 2000 में जब उनकी फिल्म 'कहो ना प्यार है' रिलीज हुई थी तो फैंस खुशी के मारे मेरा पीछा करते थे। इतना ही नहीं, फैंस उनकी तस्वीरों के साथ मंदिरों में शादी करने लगे थे।
अमीषा ने बताया था कि उन्हें खून से लिखे खत भी मिलते थे। उन्होंने इसे बेहद डरावना बताया। अपने इंटरव्यू में अमीषा ने बताया कि लोग बस हमें छूने के लिए मर रहे थे कि हम असली हैं। उन्होंने हमें भगवान मान लिया था और आज भी इसे सोचना अजीब होता है।
ये भी पढ़ें: 49 की उम्र में अमीषा पटेल ने 19 साल छोटे इस शख्स के साथ की ऐसी हरकत, क्या प्यार में डूबीं एक्ट्रेस?












Click it and Unblock the Notifications