49 की उम्र में अमीषा पटेल ने 19 साल छोटे इस शख्स के साथ की ऐसी हरकत, क्या प्यार में डूबीं एक्ट्रेस?

Ameesha Patel Dating: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपने बोल्ड अंदाज के लिए काफी पॉपुलर हैं। लोग उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। अमीषा की उम्र भले ही 49 हो गई हो लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है और हमसफर की तलाश में हैं।

करोड़पति बिजनेसमैन के साथ कोजी हुईं अमीषा
वहीं अमीषा पटेल के फैंस बड़ी ही बेसब्री से एक्ट्रेस की शादी का इंतजार कर रहे हैं। इन सबके बीच अमीषा पटेल अचानक ही डेटिंग को लेकर चर्चा में आ गई हैं। फिल्म 'गदर 2' में सनी देओल की सकीना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल हाल ही में एक करोड़पति बिजनेसमैन के साथ कोजी होती हुई नजर आई हैं।

Ameesha Patel Dating

अमीषा ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर
अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें बिजनेसमैन निरवान बिड़ला के साथ कोजी होते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि एक्ट्रेस की जिंदगी में प्यार की एंट्री हो गई है।

निरवान बिड़ला के साथ नजर आईं अमीषा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में अमीषा पटेल करोड़पति बिजनेसमैन निरवान बिड़ला के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस को काफी कोजी होता देख लोग हैरान हो गए हैं। अमीषा ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- दुबई.. मेरे डियर फ्रेड @nirvaanbirla के साथ शानदार शाम। इस कैप्शन के साथ उन्होंने कई रेड हार्ट भी ड्रॉप किए हैं।

अमीषा पटेल की फोटो हुई वायरल
अमीषा पटेल की ये रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आते ही मिनटों में वायरल हो गई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अमीषा पटेल बिजनेसमैन निरवान बिड़ला को डेट कर रही हैं। लोग अमीषा की इस फोटो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

कौन हैं फोटो में नजर आ रहे निरवान बिड़ला
आपको बता दें कि अमीषा पटेल से करीब 19 साल छोटे निरवान बिड़ला बिजनेस टायकून यशोवर्धन बिड़ला और अवंती बिड़ला के बेटे हैं। बिजनेसमैन और सिंगर होने के अलावा निरवान, बिड़ला ओपन माइंड्स और बिड़ला ब्रेनियास्स के संस्थापक भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+