अनन्या और ईशान की लव स्टोरी में 'विलेन' बनी फैमिली!, क्या अब हो जाएगा ब्रेकअप?

मुंबई, 05 जनवरी: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के अफेयर के चर्चे लंबे चल रहे हैं। बी टाउन की खबरें अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की डेटिंग अफवाहों से भरी पड़ी हैं। दोनों ने एक साथ फिल्म 'खाली पीली' में काम किया था। बताया जाता है कि इस फिल्म के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। इसके अलावा अनन्या और ईशान को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया है। चाहे वो बर्थडे हो फिर एक साथ डिनर करना हो, जिम सेशन हो या फिर कोई भी इवेंट दोनों कई दफा साथ दिखाई दिए हैं। इन्हीं कारणों से ईशान और अनन्या के रिलेशन में होने की अफवाहों ने जन्म लिया। दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं, लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अनन्या और ईशान की लव स्टोरी में फैमिली 'विलेन' बनती नजर आ रही हैं।

प्यार में ईशान खट्टर और अनन्या पांडे

प्यार में ईशान खट्टर और अनन्या पांडे

हालांकि ऐसा नया नहीं है, अक्सर बी-टाउन के कई सितारे एक साथ स्क्रीन शेयर करते-करते एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। साथ घूमने से लेकर कई जगहों पर एक साथ स्पॉट करना इस बात पर मुहर लगाती है कि प्यार अब परवान पर चढ़ रहा है। ऐसा ही बीते कुछ वक्त से अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के बीच हो रहा है। हाल ही में अनन्या पांडे को मुंबई एयरपोर्ट पर ईशान के साथ देखा गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों लोगों ने एक साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था, जहां से वापस लौट वक्त साथ एयरपोर्ट पर दिखें।

एक साथ मनाया था न्यू ईयर

एक साथ मनाया था न्यू ईयर

ईशान खट्टर और अनन्या पांडे ने हाल ही में राजस्थान के रणथंभौर में अपने नए साल के जश्न के लिए सुर्खियां बटोरीं। हालांकि दोनों ने कभी साथ में तस्वीरें शेयर नहीं की, लेकिन जब दोनों लोगों ने अपनी इस्टा स्टोरी पर एक जैसी आसामन में चमकते स्टार्स वाली फोटो शेयर की तो फैंस को साफ अंदाजा हो गया था कि वो साथ है। फिर इस बात पर मुहर तब लग गई जब अनन्या और ईशान दोनों छुट्टियां मनाकर एक साथ मुंबई लौटे। यहां तक की पिछले साल इन दोनों लवबर्ड्स ने मालदीव में साथ वक्त भी बिताया था।

रिलेशन पर परिवार हुआ सख्त!

रिलेशन पर परिवार हुआ सख्त!

ईशान खट्टर और अनन्या पांडे के बीच उड़ रही लव रिलेशनशिप की खबरों के बाद अब दोंनों ही स्टार्स का परिवार काफी सख्त होना लगा है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक ईशान और अनन्या के माता-पिता ने उन पर सख्त फरमान जारी किया है। ऐसा ही नहीं है कि फैमिली सख्त हो रही है। ईशान और अनन्या एक-दूसरे के घर जाते थे और उनके पेरेंट्स भी एक-दूसरे के लिए उनके प्यार के बारे में काफी जानते हैं।

फैमिली ने बनाया यंग स्टार्स पर दवाब!

फैमिली ने बनाया यंग स्टार्स पर दवाब!

हालांकि, फैमिली चाहती है कि दोनों अभी यंग हैं और अभी-अभी इंडस्ट्री में कदम रखा है। ऐसे में ईशान और अनन्या को अपने करियर पर ज्यादा फोकस करना चाहिए, क्योंकि उनके निजी जिंदगी पर बहुत अधिक दबाव होता है, इसलिए यह उनके प्रोफेशनल लाइफ से ध्यान भटका सकता है।

जब ईशान बने अनन्या का सपोर्ट सिस्टम

जब ईशान बने अनन्या का सपोर्ट सिस्टम

बता दें कि कुछ महीने पहले जब आर्यन खान के ड्रग केस में अनन्या का नाम घसीटा गया था, तब ईशान अनन्या के साथ मजबूती से खड़े नजर आए थे। एक्ट्रेस इस घटना से काफी हिल गई थी और ईशान लगातार उसके संपर्क में थे। ईशान को अनन्या के लिए बांद्रा में फूल खरीदते और उनके घर पर उसने मिलने के लिए जाते हुए भी देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+