'चिल्ला क्यों रहे हो भाई....' कैब ड्राइवर से बौखलाहट में लड़ रहे थे विक्रांत मेसी? सामने आई पूरी सच्चाई

Vikrant Massey Viral Video: विक्रांत मेसी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हमेशा शांत और मुस्कुराते रहने वाले विक्रांत को जब फैंस ने कैब ड्राइवर से लड़ते हुए देखा तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। विक्रांत इस दौरान काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। हालांकि अब इस वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई सामने आई है।

बीते दिन एक क्लिप वायरल हो रहा था, जिसमें विक्रांत मेसी एक कैब ड्राइवर से बहस करते दिखे, जो बोल रहा था कि किराया तो आपको देना ही पड़ेगा। इतने में विक्रांत का वीडियो ड्राइवर बनाने लगता है तो एक्टर कहते हैं कि अब तू क्या मुझे वीडियो बनाकर धमका रहा है। ये कहते हुए वे कैमरे पर हाथ रख लेते हैं मगर कैब ड्राइवर कहता है कि आप बड़े लोग हैं अब किराया ऐप में खुद बढ़ गया है तो हम क्या करें, इसमें तो ऐप की गलती है।

Vikrant Massey

वो कहता है कि कंपनी वालों की गलती है। आप कंपनी वालों से बात करें, इसमें हम क्या कर सकते हैं। विक्रांत कहते हैं कि जब मैं कैब में बैठा था तो 450 रुपये दिखा रहा था, अब किराया बहुत बढ़ा हुआ दिख रहा है और ऐसे मनमानी नहीं चलेगी। विक्रांत काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। मगर अब इस क्लिप की सच्चाई सामने आ गई है। चलिये जानते हैं क्या है पूरा मामला....

आपको बताते चलें कि ये वीडियो विक्रांत मेसी की एक नई एड फिल्म का हिस्सा है। वे इनड्राइव कैब बुकिंग ऐप के ब्रांड अंबेसडर बने हैं। ऐसे में नई मार्केटिंग कैंपेन के चलते ये ऐड शूट किया गया है। इसका टाइटल दिया गया है- अब ऐप की नहीं, आप की चलेगी। ये वीडियो शानदार मार्केटिंग का हिस्सा है।

बताते चलें कि जब ये क्लिप सामने आया तो विक्रांत के बिहेवियर को देखने के बाद हर कोई हैरान था। विक्रांत कभी भी इतने गुस्से में पेश नहीं आते। ऐसे में फैंस को कुछ हद तक शक तो हुआ कि वीडियो के पीछे का सच कुछ और ही है। मगर अब इसका पूरा सच सामने आया तो फैंस ने भी राहत की सांस ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+