राखी सावंत के सपोर्ट में उतरे पूर्व पति रितेश, लोगों ने उड़ाया मजाक और कहा- एक्स ने सोचा यही मौका है
Rakhi Sawant Ex Husband Ritesh: राखी सावंत के एक्स पति उनके सपोर्ट में बात करते नजर आए हैं। हालांकि लोगों ने इसके लिए राखी सावंत के एक्स पति रितेश को ट्रोल कर दिया है।

Rakhi Sawant Ex Husband Ritesh: सोशल मीडिया क्वीन और एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से वह अपनी शादी को लेकर किए गए चौंकाने वाले खुलासों की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने का आरोप लगाया है। राखी सावंत ने आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच राखी सावंत के एक्स पति उनके सपोर्ट में बात करते नजर आए हैं। हालांकि लोगों ने इसके लिए राखी सावंत के एक्स पति रितेश को ट्रोल कर दिया है।
राखी सावंत के एक्स पति रितेश का बयान
राखी सावंत की शादीशुदा जिंदगी में तमाम उथल-पुथल के बीच उनके पूर्व पति रितेश उनके समर्थन में सामने आए हैं। एक लाइव सेशन के दौरान राखी सावंत के एक्स पति ने कहा- मैं राखी के साथ खड़ा रहूंगा चाहे कुछ भी हो जाए। उन्होंने ये भी दावा किया कि राखी ने उन्हें आदिल के साथ होने वाली समस्याओं की जानकारी देने के लिए तीन महीने पहले फोन किया था। हालांकि रितेश द्वारा राखी का समर्थन करने की खबर सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों ने दोनों की जोड़ी पर निशाना साध दिया है।

लोगों ने कहा- हर पति राखी को धोखा दे रहा है
आपको बता दें कि राखी सावंत की शादी में हो रही उठापटक अब सार्वजनिक मामला बन गया है। आदिल के साथ शादी करने के बाद से राखी की जिंदगी में कई तरह की परेशानियां आ रही हैं। वहीं लोगों का कहना है कि राखी सावंत चाहे किसी से भी शादी कर लें लेकिन वह शख्स उन्हें धोखा जरूर दे देता है।

रितेश का उड़ रहा है मजाक
ऐसे में लोगों को जैसे ही पता चला है कि राखी की इस शादी में बवाल को लेकर उनके एक्स पति रितेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है तो सोशल मीडिया यूजर्स रितेश का मजाक उड़ा रहे हैं। जहां कुछ लोग राखी के एक्स पति की बातों को सुन हैरान हो रहे हैं तो वहीं कुछ लोग राखी और रितेश का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
राखी सावंत के एक्स पति रितेश की इस प्रतिक्रिया के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- एक्स, करंट और नेक्स्ट... क्या...। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- राखी के पागलपन के मल्टीवर्स में आपका स्वागत है। ये लोग पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकते हैं, किसी भी हद तक जा सकते हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा है- रितेश ने सोचा होगा मैं क्यों पीछे रहूं लाइमलाइट लेने में। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये रिश्ता क्या कहलाता है से भी लंबा चलेगा इनका ड्रामा...लाइमलाइट प्रभु, लाइमलाइट।

राखी सावंत ने पहले रितेश से शादी की थी
एक शख्स ने राखी सावंत और रितेश के लिए लिखा है- एक्स ने सोचा यही मौका है, नेहले पर देहला का। थोड़ा मैं भी आ जाऊंगा मीडिया में। आपको बता दें कि राखी सावंत की पहले रितेश से शादी हुई थी। दोनों ने बिग बॉस 15 के घर में एक साथ एंट्री की थी लेकिन ग्रैंड फिनाले के बाद दोनों अलग हो गए थे। बाद में राखी ने भी एक बयान जारी कर रितेश से अलग होने की वजह का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि सलमान खान के रियलिटी शो के बाद उनकी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications