मलाइका अरोड़ा के शो में नजर आएंगे एक्स पति अरबाज और नए बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, सामने आएगी ये सच्चाई
ओटीटी रिएलिटी शो 'अरोड़ा सिस्टर्स' में मलाइका अरोड़ा के एक्स पति अरबाज खान और वर्तमान बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं।
मुंबई, 20 सितंबरः अपनी शानदार अदाओं से हर बार स्क्रीन पर हॉटनेस का जलवा बिखेरनी वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस और आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चुप्पी साधे रखी है। हालांकि अब ऐसा नहीं होगा। मलाइका अरोड़ा ऑन-स्क्रीन अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने के लिए अब पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ओटीटी पर आने वाले रिएलिटी शो 'अरोड़ा सिस्टर्स' के बारे में कई खबरें सामने आ रही हैं। इस शो में मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आएंगी। दोनों मिलकर इस शो को होस्ट करेंगे। लोग इस रिएलिटी शो के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

मलाइका और अरबाज खान हैं अच्छे दोस्त
आपको बता दें कि बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में काफी बदलाव आया है। हालांकि अरबाज और मलाइका अभी भी अच्छे दोस्त हैं और अपने बेटे अरहान खान के लिए कई बार एकसाथ नजर आते हैं।

अरबाज खान और अर्जुन कपूर शो में आएंगे नजर
खबर है कि ओटीटी रिएलिटी शो 'अरोड़ा सिस्टर्स' में मलाइका अरोड़ा के एक्स पति अरबाज खान और वर्तमान बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं। पिंकविला की खबर के अनुसार इस शो में अरबाज खान और अर्जुन कपूर दोनों पहुंचेंगे लेकिन अलग-अलग एपिसोड में।

अरोड़ा बहनों की कहानी होगी जबरदस्त
इस शो में अर्जुन कपूर और अरबाज खान के अलावा अमृता और मलाइका के परिवार और करीबी दोस्त भी शामिल होने वाले हैं। 'अरोड़ा सिस्टर्स' मलाइका और अमृता अरोड़ा के निजी जीवन के इर्द-गिर्द घूमती कहानी को दर्शाता है। इस शओ में मलाइका और अमृता अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी के कई राज लोगों के सामने खोलेंगे।

अमृता और मलाइका की है सबसे कूल जोड़ी
जब बॉलीवुड में भाई-बहनों की सबसे कूल जोड़ी के बारे में बात की जाती है तो अमृता और मलाइका अरोड़ा का नाम सबसे पहले लिया जाता है। दोनों बहनें अपने फैंस को काफी खुश रखती हैं, फिर चाहे वह उनका फैशन सेंस हो, दोनों की बॉन्डिंग हो या फिर उनके पार्टी करने का स्टाइस। मलाइका और अमृता को एक साथ समय बिताते और वेकेशन पर जाते भी देखा जाता है। सिर्फ इतान ीह नहीं दोनों हमेशा अपने जीवन के बुरे दौर में एक-दूसरे के साथ खड़ी नजर आती हैं।

दोनों बहनें इस तरह हुईं फेमस
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा को उनके बॉलीवुड डांस नंबर गुर नाल इश्क मीठा, छैय्या छैय्या, रंगिलो मारो ढोलना और मुन्नी बदनाम हुई के लिए जाना जाता है। इसके अलावा मलाइका अपनी फिटनेस के लिए भी काफी फेमस हैं जिसके लिए वह पिलाटे और योग क्लासेस की मदद लेती हैं। अमृता अरोड़ी भी बतौर एक्ट्रेस कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 'कितने दूर कितने पास', 'आवारा पागल दीवाना' और 'कम्बख्त इश्क' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।












Click it and Unblock the Notifications