TV से गायब हो चुके हैं सलमान खान से पंगा लेने वाले Bigg Boss के ये कंटेस्टेंट्स, हुआ ऐसा हाल
मुंबई, 7 अगस्त। टेलीविजन के सबसे विवादित शो बिग बॉस के सीजन 15 का आगज होने जा रहा है। इस बार का 'बिग बॉस 15' शुरू के 6 हफ्ते ओटोटी प्लेटफॉर्म वूट पर 'बिग बॉस ओटीटी' के नाम से ऑनएयर किया जाएगा। ओटोटी पर बिग बॉस ओटीटी को फिल्म निर्देशकर करण जौहर होस्ट करेंगे जबकि टीवी पर इसे हमेशा की तरह 'दबंग' एक्टर सलमान खान ही होस्ट करेंगे। बिग बॉस की बात चली ही है तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर ये शो इतना विवादों में क्यों रहता है।

इन स्टार्स ने भी होस्ट किया शो
अगर आप 'बिग बॉस' के फैन हैं तो सलमान खान की होस्टिंग और कंटेस्टेंट पर उनके गुस्से से वाकिफ ही होंगे। कुछ सीजन को छोड़कर बिग बॉस के ज्यादातर सीजन को सलमान खान ने ही होस्ट किया है। सबसे पहले सीजन अरशद वारसी ने होस्ट किया था इसके बाद अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी को भी शो होस्ट करने का मौका मिला लेकिन वो दर्शकों को सलमान जितना लोगों को इंटरटेन नहीं कर सके।

सलमान खान ही बिग बॉस की पहचान
अब टीवी पर सलमान खान ही बिग बॉस की पहचान बन गए हैं। कंटेस्टेंट्स को समझाना हो या डांट लगानी हो, सलमान खान अपना काम बखूबी करना जानते हैं। हालांकि सलमान खान की डांट सुनकर कुछ कंटेस्टेट्स को अच्छा नहीं लगता। ऐसे में कई सीजन में देखने को मिला है जहां सलमान खान और कंटेस्टेंट्स के बीच अच्छी-खासी बहस हो गई। इसका खामियाजा कंटेस्टेंट के ही भुगतना पड़ा, क्योंकि सलमान से पंगा लेने के बाद वो फिर कभी टीवी पर नजर नहीं आए।

जुबैर खान (बिग बॉस 11)
जुबैर खान का नाम बिग बॉस के सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स में गिना जाता है। उन्होंने बिग बॉस के सीजन 11 में एंट्री ली थी लेकिन अपनी हरकतों से जुबैर ने बदतमीजी की सारी हदें पार कर दी थीं। सलमान खान भी जुबैर खान की हरकतों से खुश नहीं रहते थे। एक बार तो सलमान खान ने यहां तक कर दिया था कि वो जुबैर को अपना कुत्ता बना लें। सलमान खान से बहस के चलते जुबैर को शो से जल्दी बाहर भी होना पड़ा था। अब जुबैर खान काफी समय से टीवी पर नजर नहीं आए हैं, जुबैर खान का अपना खुदा का प्रॉडक्शन हाउस है।

प्रियंका जग्गा (बिग बॉस 10)
प्रियंका जग्गा और सलमान खान की सोच आपस में कभी नहीं मिली। प्रियंका जग्गा ने तो यहां तक कह दिया था कि शो के अन्य प्रतिभागी सलमान खान को ऐसे ट्रीट करते हैं जैसे वो उनके पापा हों। सलमान खान से पंगा लेने की वजह से ही प्रियंका एक वीक में ही शो से बाहर हो गई थीं। प्रियंका जग्गा ने अन्य को-कंटेस्टेंट्स पर खूब आपत्तिजनक कॉमेंट किए थे।

स्वामी ओम (बिग बॉस 10)
बिग बॉस 10 स्वामी ओम की हरकतों की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहा था, इन्होंने घर के अंदर ऐसी हरकतें की जिसके चलते उन्हें सिर्फ कंटेस्टेंट का ही नहीं बल्कि दर्शकों के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा था। सलमान खान भी स्वामी ओम की हरकतों से काफी नाराज हुए थे और उन्होंने स्वामी ओम की जबरदस्त बेइज्जती कर दी थी। शो खत्म होने के बाद स्वामी ओम अब बिल्कुल गायब हो चुके हैं।

आकाशदीप सहगल (बिग बॉस 5)
'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी' थी से घर-घर में फेमस हुए एक्टर आकाशदीप सहगल कई सालों से किसी टीवी सीरियल में नहीं दिखाई दिए हैं। आकाशदीप सहगल ने बिग बॉस के 5वें सीजन में भाग लिया था। अपने गुस्सैल मिजाज के चलते आकाशदीप का सिर्फ साथी कंटेस्टेंट्स के साथ ही नहीं बल्कि सलमान खान से भी झगड़ा हो गया था। इसका उनकी करियर पर काफी असर पड़ा। आखिरी बार आकाशदीप 2017 में 'शेर-ए-पंजाब: महाराणा रंजीत सिंह' शो में छोटे से रोल में नजर आए तब से उनका कोई अता-पता नहीं है।
यह भी पढ़ें: सोनम कपूर की बहन शनाया का हॉट फोटोशूट, सुहाना बोलीं- रुक जाओ तो सलमान की भाभी ने किया ये कमेंट












Click it and Unblock the Notifications