'कभी-कभी आपको बस दिल...', तलाक की अफवाहों के बीच ईशा देओल ने शेयर किया पोस्ट, फैंस की बढ़ी चिंता

Esha Deol Cryptic Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने साल 2012 में बिजनेसमेन भरत तख्तानी से शादी की थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि बीते कुछ वक्त से दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं। अब तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

ईशा देओल की शादी को पूरे 11 साल हो चुके हैं। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि एक्ट्रेस अपने पति भरत तख्तानी से अलग रह रही हैं। दोनों के बीच लंबे समय से काफी दिक्कतें चल रही हैं। हालांकि इस पर अब तक ईशा देओल और भरत की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। लेकिन ईशा का लेटेस्ट पोस्ट काफी कुछ कह रहा है।

Esha Deol

ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जो कि उनकी पहली फिल्म 'मेरे दिल से पूछे' का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ईशा ने कैप्शन पर लिखा, 'कभी-कभी आपको जाने देना चाहिए और बस अपने दिल की धड़कन पर नाचना चाहिए'।

ईशा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'पिछले गुरूवार 11 जनवरी को मेरी फिल्म को पूरे 23 साल हो चुके हैं। उस समय मैं ये पोस्ट करना भूल गई इसलिए अब कर रही हूं। क्योंकि ये मेरी पहली फिल्म थी इसलिए मेरे लिए काफी यादगार है।' हालांक ईशा के इस पोस् के बाद फैंस काफी चिंता में आ गए और भरत संग तलाक के कयास लगाने लगे।

ईशा देओल का ये वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, सब ठीक तो है ना कुछ दिक्कत तो नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या आप सच में अपने पति से अलग हो रही हैं? बता दें कि, ईशा देओल के पति भरत को किसी और लड़की के साथ बेंगलुरु में एक पार्टी के दौरान देखा गया। जिसके बाद ये अफवाह फैलने लगी कि ईशा जल्द ही तलाक ले सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+