'मुझे साबित करने की जरूरत नहीं' Sunny-Bobby संग गदर 2 स्क्रीनिंग की फोटोज पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी
ईशा देओल इन दिनों अपने दोनों भाई सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच खबर यह भी आई कि सनी देओल पहली बार ईशा के साथ रक्षाबंधन मनाएंगे। जिस पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी।
Esha Deol On Bonding With Sunny Deol: बॉलीवुड में ऐसे कई परिवार हैं जो कि अपनी जिंदगी की झलक मीडिया के सामने दिखाना पसंद नहीं करते। इसमें से एक देओल परिवार भी है जो कि भले ही किसी इवेंट में एकसाथ नहीं दिखाई देते लेकिन इसके बावजूद उनका आपस में अच्छा बॉन्ड है।
ईशा देओल ने भाईयों संग फोटोज पर तोड़ी चुप्पी
पिछले दिनों ईशा देओल ने अपने भाई सनी देओल की फिल्म गदर 2 के लिए खास स्क्रीनिंग रखी थी। इस दौरान ईशा देओल के साथ सनी और बॉबी देओल की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं। जिसके बाद ये खबर आई कि सनी पहली बार ईशा से इस रक्षाबंधन राखी बंधवाएंगे और उनके घर जाएंगे। अब इस सभी अफवाहों पर खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

इससे किसी और का लेना-देना नहीं है
हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान ईशा से पूछा गया कि क्या आप अपने भाईयों के साथ रिश्ते को ठीक करने के लिए प्रयास कर रही हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं इसे इस तरह नहीं देखती हूं। यह तस्वीरें प्लानिंग के साथ वायरल नहीं हुईं। हम एक परिवार के रूप में हम बहुत निजी हैं और एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। मुझे लगता है कि इससे किसी और का लेना-देना नहीं है कि मैं उन्हें राखी बांधूं या न बांधूं। लेकिन मुझे लगता है कि हम क्योंकि स्टार्स हैं तो लोग उस पल में दिलचस्पी लेना पसंद करते हैं'।
'मैं छोटे से बांधती आ रही हूं राखी'
ईशा देओल ने इस बारे में बात कर आगे कहा कि, 'मैं जब छोटी थी, तब से उन्हें राखी बांधती आ रही हूं। अब भी बांधती हूं। लेकिन मैं यह किसी को साबित नहीं करना चाहती हूं। लोग गदर 2 की स्क्रीनिंग की तस्वीरों को लेकर भावुक हो गए। लेकिन हमारी एक साथ कई तस्वीरें हैं, जो हमने अपने परिवार में ली हैं।'
सभी भाई-बहनों को साथ देखकर खुश था परिवार
बता दें कि, इन तस्वीरों पर खुद धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अपना रिएक्शन दे चुके हैं। जहां धर्मेंद्र इन तस्वीरों में सभी बहनों को एकसाथ देखकर इमोशनल हो गए थे। वहीं हेमा ने भी खुशी जताई और कहा था कि, ये उनके लिए कुछ नया नहीं है। बॉबी और सनी अक्सर हमारे घर आते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications