'पापा के बीवी बच्चे थे' जब ईशा देओल को पता लगी धर्मेंद्र की सच्चाई, एक्ट्रेस के खड़े हो गए थे रोंगटे

Dharmendra and Esha Deol: जब धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी हुई तो एक्टर पहले से ही शादीशुदा थे। हेमा को इस बात का अंदाजा पहले से था मगर इश्क में कौन क्या समझे। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और साल 1980 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद 1982 और 1985 में कपल की दो बेटियां हुईं।

इसके बाद ईशा देओल को जब पता चला कि उनके पापा की पहले से ही एक बीवी है और बच्चे भी हैं, तो वो हैरान रह गईं। जाहिर तौर पर जब बच्चों के सामने इस तरह का सच आता है, तो उनका रिएक्शन काफी हैरत भरा ही होता है। ऐसे में ईशा देओल ने उन पलों के बारे में अब खुलकर बात की है, जब उन्हें पता लगा था कि उनके पिता पहले से ही शादीशुदा हैं।

Esha Deol

हेमा मालिनी की बायोग्राफी बियोंड द ड्रीम गर्ल में ईशा देओल ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें चौथी क्लास में किसी बच्चे ने ताना मारते हुए कहा था कि तुम्हारी तो दो मां हैं। क्लास के बच्चे ने कहा कि तुम्हारी दो माएं हैं क्या? मैं बेहद शॉक्ड हो गई थी और मैंने कहा कि मेरी तो एक ही मां है। ये क्या बकवास है।

ईशा कहती हैं कि घर जाकर मैंने मां को इस पूरी बात के बारे में बताया तो मां के लिये तब शायद सही वक्त था मुझे सच्चाई से रूबरू करवाने के लिए। इसके बाद मुझे पापा की दूसरी फैमिली के बारे में पता चला था।

एक्ट्रेस कहती हैं कि मुझे आज तक इस बारे में कभी बुरा फील नहीं हुआ कि कुछ गड़बड़ है। मुझे हमेशा लगता था कि ये नॉर्मल है। पापा हमारे घर पर आते थे और खाना खाते थे। मगर वे कभी भी हमारे साथ रुके नहीं। ऐसे में अगर कभी वे रुक जाते थे तो हमें ऐसा लगने लगता था कि क्या उनके साथ सब ठीक है? मगर जब मुझे अपने दोस्तों को देखकर पता लगा कि उनके पेरेंट्स घर पर ही रहते हैं तो लगा कि ये नॉर्मल होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+