'मेरी मां को काम चाहिए...', हेमा मालिनी के लिए काम मांग रही हैं बेटी ईशा देओल, जानें क्या है मामला?

Esha Deol and Hema Malini: हिंदी सिनेमा की 'ड्रीम गर्ल' यानी एक्ट्रेस हेमा मालिनी पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में दमदार एक्टिंग की है और लोगों के दिलों पर राज किया है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में आइकॉनिक रोल्स निभाए हैं। आखिरी बार उन्हें साल 2020 में आई फिल्म 'शिमला मिर्ची' में देखा गया था और अब वह फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करना चाहती हैं। कुछ दिनों पहले ही हेमा मालिनी ने पैपराजी से बात करते हुए बताया था कि वह फिर से फिल्मों में काम करना चाहती हैं। अब उनकी बेटी ईशा देओल ने खुलासा किया है कि हेमा मालिनी फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं और कुछ अच्छी स्क्रिप्ट और रोल्स की तलाश में हैं।

ईशा देओल ने कहा- मेरी मां को काम चाहिए
ईशा देओल ने न्यूज18 से बात करते हुए कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी मां हेमा मालिनी पर दोबारा से बॉलीवुड में कमबैक करें। ईशा देओल ने कहा- मैं तो उनसे कबसे कह रही हूं। यहां तक कि अब वह भी फिर से फिल्में करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी खुद कमबैक करना चाहती हैं और कुछ अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश कर रही हैं।

Hema Malini

हेमा मालिनी अच्छे रोल्स और स्क्रिप्ट की तलाश में
ईशा ने आगे कहा- मां कुछ अच्छे रोल्स और स्क्रिप्ट की तलाश में हैं। वह एक ऐसी इंसान हैं जो कहती हैं कि अगर उनको कुछ अच्छा मिला, तो वह जरूर करेंगी और कैमरे के सामने वापस जाएंगी। अगर किसी के पास मेरी मां के लिए कुछ अच्छा काम है, तो उन्हें जरूर कॉल करें।

पिता धर्मेंद्र के बारे में ईशा देओल ने कही ये बात
इससे पहले ईशा देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग को लेकर भी कई बातें बताई थीं। ईशा ने कहा था- जब भी पापा कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करते हैं, तो अपने परिवार के सदस्यों को अपने लुक टेस्ट और कॉस्ट्यूम की फोटोज जरूर दिखाते हैं।

फिल्मों में कमबैक करना चाहती हैं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी हेमा मालिनी ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा है कि वह फिल्मों में काम करना चाहती हैं लेकिन इसके लिए उनके पास अच्छी स्क्रिप्ट लेकर कोई भी प्रोड्यूसर नहीं आ रहे हैं। हेमा मालिनी का कहना है कि उनके मन में ये बात बार-बार आती है कि वह इस उम्र में भी बड़े पर्दे पर काम कर धूम मचा सकती हैं।

'बागबान' पूरे करेगी 20 साल
74 वर्षीया हेमा मालिनी ने कहा था- मैं फिल्में करना चाहूंगी। अगर मुझे कुछ अच्छे रोल मिलेंगे तो निश्चित रूप से मैं बड़े पर्दे पर वापसी करूंगी। मैं चाहूंगी कि सभी प्रोड्यूसर्स आगे आएं और मुझे साइन करें। मैं अभी भी इंडस्ट्री में ही हूं। अक्टूबर 2023 में हेमा मालिनी की सुपरहिट फिल्म 'बागबान' अपने 20 साल पूरे कर लेगी। इस फिल्म में हेमा मालिनी के साथ अमिताभ बच्चन नजर आए थे। इस पारिवारिक ड्रामा फिल्म ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+