ईशा को पति में दिखते थे पिता धर्मेंद्र! तलाक के बाद वायरल हो रहा ये पुराना VIDEO, फैंस को हुआ कन्फ्यूजन

Esha Deol old Interview: बीते दिनों खबरें आईं कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल का तलाक हो गया है। शादी के 12 साल बाद भरत से ईशा अलग हो गईं। अभी तक ये कयास ही थे मगर फिर 6 फरवरी को दोनों ने बयान जारी किया, जिससे इन खबरों पर मुहर लग गई। इस बीच ईशा देओल का एक इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें वे अपने पति की तुलना पिता धर्मेंद्र से कर रही थीं।

बताते चलें कि ईशा देओल ने एक बार इंटरव्यू में अपने पिता के बारे में काफी कुछ कहा था। उन्होंने इस दौरान पिता का तुलना पति से भी कर दी थी। बातचीत में ईशा ने भरत को आउटगोइंग और फिर पारंपरिक भी बोला था।

Isha Deol

फिल्मफेयर के संग इंटरव्यू में ईशा ने पति भरत के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे अहसास हुआ कि वो एक ऐसा इंसान है, जो मेरा रहेगा और हमेशा मेरे प्रति वफादार रहेगा। जीवन के और भी उद्देश्य हैं और आगे भी देखने के लिए काफी कुछ है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि भरत अपने परिवार को साथ रखना जानते हैं। वो पापा की तरह हैं।

बताते चलें कि अब ईशा के इस इंटरव्यू की जोरों शोरों से चर्चा हो रही है। हर कोई यही कह रहा है कि जब ईशा को भरत से इतना प्यार था और दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग इतनी अच्छी थी तो दोनों ने एक दूसरे को तलाक क्यों दिया। ईशा और भरत ने 6 फरवरी को तलाक की खबरों को लेकर संयुक्त बयान जारी कर फैंस को शॉक कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+