'अयान मुखर्जी ने ना बनाई होती ये फिल्म', कौन है ये टीवी एक्ट्रेस जिसे नहीं पसंद आई 'ब्रह्मास्त्र'?
फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में जब से रिलीज हुई तब से रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। लेकिन टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस को ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई।
मुंबई, 15 सितंबर: बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होने के बाद ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जिससे ये कहा जा सकता है कि फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई और वह सोशल मीडिया के जरिए अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं। इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस का नाम शामिल है। जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि आखिर उन्हें फिल्म क्यों पसंद नहीं आई।

इस टीवी एक्ट्रेस को नहीं पसंद आई ब्रह्मास्त्र
जहां एक तरफ ब्रह्मास्त्र की रिकॉर्ड तोड़ कमाई हो रही है। तो वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए इस पर अपनी मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो कि इस फिल्म से काफी निराश हैं। अब टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैन के सवाल का जवाब देते हुए बताया क्यों फिल्म ब्रह्मास्त्र उन्हें पसंद नहीं आई और फिल्म में क्या कमी रह गई?

पोस्ट शेयर कर बताई फिल्म की कमियां
एरिका से एक यूजर ने सवाल किया कि, क्या तुमने ब्रह्मास्त्र देखी? इसका एरिका ने हां में जवाब दिया। एरिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि, 'हां, मैंने फिल्म देखी। ये बहुत बड़ी कोशिश थी लेकिन सफल वाली नहीं, फिल्म के वीएफएक्स शानदार थे। जिनपर खूबसूरती से काम किया गया था। लेकिन, काश इस तरह की फिल्ममेकिंग के लिए एक्टर्स को और ट्रेन किया जाता और डायरेक्टर ने इस फिल्म को नहीं बनाया होता जो रोमांटिक फिल्में बनाने में एक्सपर्ट है। फिर भी ये बॉलीवुड को बड़ा और बेहतर बनाने की तरफ छोटी सी कोशिश थी। खैर हर कोई अपनी गलती से ही सीखता है। मैं उम्मीद करती हूं कि, इससे भी कुछ अच्छा निकले'।

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की हो रही रिकॉर्ड तोड़ कमाई
400 करोड़ के बजट में बनी ब्रह्मास्त्र इस फिल्म ने 6 दिनों में 161 करोड़ की कमाई कर ली है। तो वहीं वर्ल्डवाइड मार्केट में फिल्म अब तक 250 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। लगता है कि, फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी की 10 साल की कड़ी मेहनत फैंस को पसंद आ रही है।

टॉप फिल्म बन चुकी है ब्रह्मास्त्र
आपको बता दें कि, फिल्म ब्रह्मास्त्र ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड में लगभग 225 करोड़ का ग्रास कलेक्शन किया था। और साथ ही ये फिल्म इस वक्त टॉप फिल्म बन चुकी है। यह पहली बार है जब किसी बॉलीवुड फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय चार्ट में पहला स्थान हासिल किया है। ये कहना गलत होगा कि आने वाले समय में ये फिल्म और भी कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

जल्द आएगा ब्रह्मास्त्र का दूसरा पार्ट
फिल्म ब्रह्मास्त्र को बायकॉट ट्रेंड से कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। रणबीर और आलिया के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन लीड रोल में नजर आए। वहीं फिल्म की सफलता के बाद अयान मुखर्जी ने ये कंफर्म किया कि, ब्रह्मास्त्र का दूसरा पार्ट साल 2025 दिसंबर में रिलीज किया जाएगा। अब फैंस को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है जिसमें अभी काफी वक्त है।












Click it and Unblock the Notifications