'पहली डेट पर पति ने किया रेप, बूढ़े अमीरों के साथ सोने को करता था मजबूर', एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

नई दिल्ली, 3 जनवरी: फिल्मी सितारे भले ही कैमरे के सामने खुश नजर आएं, लेकिन उनके अंदर कभी-कभी बहुत दर्द छिपा रहता है। हाल ही में यूके की मशहूर एक्ट्रेस डेम जोन कॉलिन्स ने बीबीसी के साथ एक डॉक्यूमेंट्री बनाई। जिसमें उन्होंने अपनी 5 शादियों के बारे में खुलकर बात की। इसमें उन्होंने अपने साथ हुए रेप का भी जिक्र किया। ये रेप किसी अपराधी ने नहीं बल्कि उनके पहले पति ने किया था।

शादी बन गई मजबूरी

शादी बन गई मजबूरी

कॉलिन्स के मुताबिक उनकी उम्र अभी 88 साल है, लेकिन वो 60-70 के दशक में काफी फेमस थीं। उनके पास मैक्सवेल रीड के साथ डेट पर जाने का प्रस्ताव आया। वो गई भीं, लेकिन वहां पर रीड ने उनके साथ रेप किया। इतना ही नहीं उन्हें ड्रग्स भी दिया गया था। बाद में रीड के साथ शादी करना उनकी मजबूरी बन गई।

वर्जिन थीं एक्ट्रेस

वर्जिन थीं एक्ट्रेस

कॉलिन्स ने उस वक्त को याद करते हुए कहा कि मैं एक दिन फिल्म स्टार मैक्सवेल रीड के साथ डेट के लिए उसके घर गई। वो मेरे पास एक ड्रिंक लेकर आया। मैंने भी सामान्य समझकर उसे पी लिया। उसने मुझे कुछ किताबें दी थीं। कुछ देर बाद जब उन्हें नशा हो गया तो उसने उनके साथ रेप किया। कॉलिन्स के मुताबिक उस वक्त वो वर्जिन थीं।

एक रात के बदले 10 हजार पाउंड

एक रात के बदले 10 हजार पाउंड

एक्ट्रेस के मुताबिक उस वक्त उनको लगा था कि वो सब भूल जाएंगी और उनकी जिंदगी रीड के साथ आराम से गुजरेगी, लेकिन उसने सारी हदें पार कर दी। वो उन्हें पैसे वाले लोगों को बेचना चाहता था। उसने बूढ़े अमीर पुरुषों के साथ उनको सोने का ऑफर दिया। एक रात के बदले उन्हें 10 हजार पाउंड मिलने थे। इस सबसे तंग आकर उन्होंने उसे तलाक दे दिया।

होते गए तलाक

होते गए तलाक

एक्ट्रेस के मुताबिक उनकी दूसरी शादी 1963 में हुई थी। उस वक्त उन्होंने ब्रिटिश पॉप स्टार एंथनी न्यूली के साथ नया जीवन शुरू किया, वो उनके दो बच्चों के पिता हैं। हालांकि एंथनी ने भी उन्हें धोखा दिया और 6 साल बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया। फिर उन्होंने 1972 में तीसरे पति रॉन कास से शादी की। 1983 में उनसे भी तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने दो शादियां और की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+