इमरान हाशमी ने खरीदी भारत की सबसे मंहगी कार, लोग बोले- इतने पैसे कहां से आए?
Emraan Hashmi New Car: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में विलन के किरदार में नजर आए थे। लंबे समय बाद लोगों को उनकी एक्टिंग खूब पसंद आई। फिल्म देखने के बाद से लोगों का कहना है कि इमरान हाशमी पर नेगेटिव किरदार काफी अच्छा लगता है। फिलहाल इमरान हाशमी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
देश की सबसे महंगी कार के मालिक बने इमरान
खबर है कि इमरान हाशमी हाल ही में देश की सबसे महंगी कार के मालिक बन गए हैं। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी नई चमचमाती कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

इमरान हाशमी ने खरीदी रोल्स रॉयस कार
आपको बता दें कि बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी ने रोल्स रॉयस कार खरीद ली है। अब उन्होंने रोल्स रॉयस घोस्ट ब्लैक बैज कार को अपनी गाड़ियों के कलेक्शन में शामिल कर लिया है। ये भारत की सबसे महंगी और लग्जीरियस कार है जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं। इमरान हाशमी की इस चमचमाती रोल्स रॉयस की कीमत 12.25 करोड़ रुपए है।
कार में बैठकर एक अलग अंदाज में दिखे इमरान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इमरान हाशमी अपनी नई कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। रोल्स रॉयस में बैठे नजर आ रहे इमरान हाशमी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इमरान हाशमी अपनी नई कार की फ्रंट सीट पर बैठे हुए हैं। वह पीले रंग की टीशर्ट में काफी हैंडसम लग रहे थे।
फैंस ने दी इमरान हाशमी को बधाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कार में बैठकर किसी से फोन पर बात कर रहे हैं। इमरान हाशमी का ये वीडियो छाया हुआ है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स दे रहे हैं। कुछ लोग जहां नई कार के लिए इमरान हाशमी को बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनकी खिंचाई करते भी नजर आ रहे हैं।
लोगों ने खींची इमरान हाशमी की टांग
इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- बहुत-बहुत बधाई। वहीं एक शख्स ने लिखा है- इस कार की कीमत में तो एक भोजपुरी फिल्म बन जाती। हालांकि कुछ लोग इमरान की टांग भी खिंचते नजर आए।
फिल्म 'डॉन 3' में नजर आएंगे इमरान हाशमी
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए एक्टर से पूछा- आपका सोर्स ऑफ इनकम क्या है। इसके अलावा एक ने लिखा है- लगता है इमरान हाशमी को 'टाइगर 3' से अच्छी पेमेंट मिली है। खबर है कि इमरान हाशमी जल्द ही फिल्म 'डॉन 3' में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड हीरो के तौर पर नजर आएंगे जबकि इमरान हाशमी नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications