'इंदिरा गांधी कंगना की तरह काम कर रही हैं' राम गोपाल वर्मा से तारीफ सुनकर फूले नहीं समाई एक्ट्रेस, कही ये बात
कंगना ने फिल्म प्रोड्यूसर राम गोपाल वर्मा का आभार जताते हुए थैंक्स कहते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है।
मुंबई, 24 जुलाई : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ तो एक्ट्रेस की फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी ओर फैंस कंगना की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। हाल ही में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का एक इंटरव्यू शेयर करते हुए राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि इंदिरा गांधी कंगना रनौत की तरह काम कर रही हैं। अब कंगना ने फिल्म प्रोड्यूसर को थैंक्स कहते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है।

पूर्व पीएम की भूमिका में हैं कंगना
बताते चलें कि कंगना ने फिल्म 'इमरजेंसी' में भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। एक्ट्रेस को इस फिल्म में इंदिरा गांधी के लिबास में ढाला गया है।
राम गोपाल वर्मा ने किया ट्वीट
बीते दिनों राम गोपाल वर्मा ने पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के इंटरव्यू शेयर कर ट्वीट किया, मानो या न मानो! इंदिरा गांधी कंगना रनौत की तरह काम कर रही हैं। इंदिरा गांधी का पूरा इंटरव्यू देखें।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इंटरव्यू में पंजाब में तनाव की स्थिति पर अपने विचार साझा किए थे। डायरेक्टर द्वारा शेयर इंदिरा गांधी के इस इंटरव्यू पर लोग प्रतिक्रिया देते हुए खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

कंगना ने जताया आभार
राम गोपाल वर्मा के इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, थैंक यू सर, इस भूमिका में खुद दो कास्ट करते हुए ये आश्वस्त करने वाला है।

एक्साइटेड हैं फैंस
बताते चलें कि कंगना रनौत खुद इस फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने जबसे इस फिल्म की झलक शेयर की है, तबसे फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

अनुपम खेर का पहला लुक
कंगना ही नहीं, इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक भी जारी हो चुका है। फिल्म में अनुपम खेर जय प्रकाश नारायण की भूमिका में नजर आने वाले हैं। एक प्रेस बयान में अनुपम खेर ने कहा, कंगना ने जिस तरह जेपी नारायण को एलोब्रेट किया है, वो बेहद आकर्षक है। दरअसल एक्ट्रेस मानती हैं कि जेपी नारायण फिल्म के हीरो हैं।












Click it and Unblock the Notifications