एल्विश यादव के जेल जाने पर क्या सच में फूट फूटकर रोईं मां या फिर...., सामने आया वायरल वीडियो का सच

Elvish Yadav Mother Viral Video: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव इस समय जेल में बंद हैं। यूट्यूबर एल्विश को सांप के जहर की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गत 17 मार्च 2024 को ही यूट्यूबर को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

वीडियो में रोते हुए नजर आईं एल्विश की मां
वहीं एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यूट्यूबर की मां फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। लोगों की मानें तो एक तरफ जहां बेटा जेल में बंद है तो वहीं उनकी मां का एक ऐसा वीडियो सभी को परेशान कर रहा है। लेकिन क्या सच में एल्विश की मां का यही हाल है या फिर इस वीडियो की सच्चाई कुछ और है।

Elvish Yadav

नोएडा की लुक्सर जेल में बंद हैं एल्विश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एल्विश यादव नोएडा की लुक्सर जेल में बंद हैं। एल्विश जेल के अंदर काफी बैचेन हो गए हैं। दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि बेटे की बैचेनी देख मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एल्विश यादव की मां फूट फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं।

एल्विश की मां के रोने वाले वीडियो का सच आया सामने
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्विश की मां को उनके दोस्त कटारिया संभालते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं मां का ऐसा हाल देख लोग काफी दुखी और परेशान हो रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये वीडियो काफी पुराना है। वीडियो में रोते हुए नजर आ रही महिला भले ही एल्विश यादव की मां ही हैं लेकिन वह बेटे के जेल जाने पर नहीं बल्कि बिग बॉस ओटीटी 2 में मौजूद एल्विश के लिए रो रही हैं।

बिग बॉस में मौजूद एल्विश के लिए रो रही थीं मां
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो उस समय का है जब एल्विश यादव रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में पहुंचे हुए थे। उसी समय अपने बेटे को याद कर एल्विश यादन की मां रो रही थीं जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि एल्विश के जेल जाने से उनके पैरेंट्स काफी परेशान हो गए हैं। लेकिन वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।

वीडियो देख टूटा अली गोनी का दिल
इतना ही नहीं एल्विश की मां को वीडियो में रोते हुए देख टीवी एक्टर अली गोनी का भी दिल टूट गया है। उन्होंने ट्वीट कर अपना दुख व्यक्त किया है। अली गोनी ने पोस्ट में लिखा है- एक वीडियो में एल्विश की मां को रोते हुए देखने के बाद मेरा दिल टूट गया है। मुझे उम्मीद है कि वो जल्द से जल्द अपने बेटे से मिलेंगी और मुझे उम्मीद है कि वो भविष्य में इन सभी विवादों से दूर रहेगा।

एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड ने लिखी ऐसी बात
टीवी एक्टर अली गोनी के अलावा एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड और यूट्यूबर कीर्ति मेहरा ने भी एल्विश का सपोर्ट किया है। कीर्ति ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है- कमजोर तेरा वक्त है , तू नहीं। इसके साथ उन्होंनें JusticeForElvish का हैशटैग भी दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+