Elvish Yadav और जन्नत का चल रहा है चक्कर? नए गाने ने फैलाई हलचल, बोले लोग-'पटा लिया लड़की को'
Elvish Yadav: विवादों का दूसरा नाम डिजिटल क्रिएटर, म्यूज़िक आर्टिस्ट एल्विश यादव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है कि उनका और अभिनेत्री जन्नत जुबैर का चक्कर चल रहा है, लोग दोनों के बारे में जानने को बेताब हैं और इस वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।
दरअसल जन्नत और एल्विश ने अपना नया गाना 'तेरे दिल में' रिलीज किया है, जिसमें दोनों की कमेस्ट्री कमाल की है, दोनों का रोमांस गाने में जबरदस्त है। इस गाने को आवाज दी है रितो रिबा ने, गाने को रिलीज हुए इस पर 15 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

म्यूजिक वीडियो में दोनों का रोमांस काफी मजेदार है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इसी गाने के सामने आने के बाद दोनों के रोमांस की खबरें चर्चा में आ गई हैं।
Elvish Yadav और जन्नत का चल रहा है चक्कर?
एक यूजर ने लिखा है कि 'ये प्यार इसलिए रीयल लग रहा है क्योंकि दोनों का प्यार Real है।' तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'दोनों सच में प्यार करते हैं इसलिए ये इश्क वाला लव है।' तो किसी ने लिखा कि 'एल्विश ने आखिर पटा लिया लड़की को।'
'तेरे दिल में' song ने मचाई लोगों के दिलों में हलचल
पूरा सोशल मीडिया इसी तरह के कमेंट्स से भरा पड़ा है और लोग दोनों के एक होने की दुआएं भी मांग रहे हैं। अब दोनों में सच में कुछ चल रहा है या फिर ये केवल एक गाने के लिए है, ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं 'तेरे दिल में' ने लोगों के दिलों में खलबली जरूर पैदा कर दी है।

कौन हैं Elvish Yadav?
14 सितंबर 1997 को हरियाणा में जन्मे एल्विश का पूरा नाम सिद्धार्थ एल्विश यादव है। वो देश के लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर, म्यूज़िक आर्टिस्ट और रियलिटी टेलीविज़न पर्सनैलिटी हैं। उन्होंने YouTube पर अपनी कॉमेडी स्किट, व्लॉग और सोशल कमेंट्री से पहचान बनाई है।
साल 2023 में बिग बॉस OTT 2 जीत चुके हैं
वो साल 2023 में बिग बॉस OTT 2 जीत चुके हैं और वो ये ट्रॉफी उठाने वाले पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट थे। एल्विश ने 29 अप्रैल 2016 को अपना YouTube सफर शुरू किया था और आज उनके पा, 15.8 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर और 1.61 बिलियन से ज़्यादा व्यूज़ हैं।

कौन हैं Jannat Zubair Rahmani?
बेइंतहा खूबसूरत जन्नत ज़ुबैर रहमानी जानी-मानी टीवी अभिनेत्री हैं। उन्हें 'काशी में अब ना रहे तेरा कागज कोरा', 'फुलवा' में फुलवा और 'तू आशिकी में' शो के लिए जानी जाती हैं। 2022 में, रहमानी ने कलर्स टीवी के स्टंट-आधारित शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12 में भाग लिया, जहां वह चौथे स्थान पर रहीं थीं। जनवरी 2020 में, जन्नत को भारत में एक इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड UBON का ब्रांड एंबेसडर बनाया था तो वहीं 2022 में, रहमानी फोर्ब्स 30 अंडर 30 लिस्ट में मीडिया, मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग कैटेगरी में शामिल की जा चुकी हैं।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications