'मुझे हिंदू होने का सबूत...', एल्विश यादव ने मुनव्वर फारूकी से दोस्ती पर दिया बयान, लेकिन क्यों मांगी माफी?
Elvish Yadav Munawar Faruqui: बिग-बॉस ओटीटी 2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव का विवादों से पुराना नाता है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ मारपीट करते हुए नजर आए थे। लेकिन किसी तरह ये मामला खत्म हुआ तो अब एल्विश एक नए विवाद में फंस गए।
दरअसल, कुछ दिनों पहले एल्विश यादव का बिग-बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह दोनों एकसाथ खूब मस्ती करते हुए नजर आए। यहां तक कि दोनों स्टार्स ने एक दूसरे को गले भी लगाया। अब सोशल मीडिया पर दोनों की ये दोस्ती देखकर फैंस दंग रह गए थे।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद ट्रोलर्स ने मुनव्वर संग दोस्ती पर तंज कसा। इतना ही नहीं उनके हिंदू होने पर भी सवाल खड़े कर दिए। अब इस पूरे मामले में खुद एल्विश ने अपना रिएक्शन दिया। इसी के साथ उन्होंने मुनव्वर संग उड़ रही दोस्ती की अफवाह पर अब पुर्ण विराम लगा दिया। एल्विश ने अपने एक्स पर दो पोस्ट शेयर कर सफाई दी है।
एल्विश यादव ने पहला ट्वीट कर लिखा, "ये ट्वीट उन लोगों के लिए है, जिन्होंने मेरी लास्ट वीडियो नहीं देखी है और अभी भी उन्हें लगता है कि मैंने मुनव्वर फारूकी को गले लगाया, बल्कि साफ पता लग रहा है। मैं बता भी चुका हूं कि मैंने उसको आउट करने पे चिढ़ाकर बोला था आ गया मजा। फिर भी लोग उसके पीछे का मतलब समझ नहीं पा रहे हैं"।
इतना ही नहीं एल्विश ने अपने अगले ट्वीट पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, "मैं उन लोगों को बोलना चाहूंगा कि मुझे मेरे हिंदू होने का प्रूफ देने की जरूरत नहीं है, आप सब जानते हैं कि मैंने हिंदुत्व की आवाज उठाने के लिए आज तक क्या किया क्या नहीं किया। अगर आपको नहीं समझ आता है, तो मुझे दिल से खेद है, कृपया किसी के कहने से मैनिपुलेट न होए।" अब एल्विश यादव के ये दोनों पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications