Video: क्या माता वैष्णो देवी मंदिर के बाहर एल्विश यादव की हुई पिटाई? क्यों वायरल हो रहा है वीडियो, जानें सच
Elvish Yadav: फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर रहे एल्विश यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एल्विश यादव हाल ही में अपने कुछदोस्तों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। लेकिन वहां उनके साथ कुछ ऐसा हो गया कि उन्हें अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एल्विश यादव वहां के स्थानीय लोगों से लड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद से एल्विश के फैंस काफी हैरान हो गए हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वहां पर एल्विश यादव के साथ क्या हुआ था। आइए आपको बताते हैं इस वायरल वीडियो का सच।
माता वैष्णो देवी मंदिर के बाहर एल्विश यादव से झगड़ा
आपको बता दें कि एल्विश यादव ने अपने खास दोस्त राघव शर्मा के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद एक वीडियो शेयर किया था जो कि इंटरनेट पर वायरल हुआ था। अब एक और वीडियो सामने आया है जो तेजी से वारल हो रहा है। इसमें एक शख्स एल्विश के दोस्त राघव शर्मा का कॉलर पकड़ उसे फटकारता नजर आ रहा है।

एल्विश यादव के साथ हो रही है बहस
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्विश यादव और राघव शर्मा की स्थानीय लोगों के साथ तीखी बहस हो रही है। आसपास खूब भीड़ जमा हो चुकी है। वहीं भीड़ में से एक आदमी ने राघव शर्मा का कॉलर पकड़ा हुआ है। इस पर राघव शर्मा कहते हैं- भाई क्या कर रहे हो ये? कौन हो तुम? तभी वो आदमी, जिसने राघव का कॉलर पकड़ा हुआ है, वो कहता है कि यहां बदतमीजी कर रहे हो आप। इसके बाद वो आदमी राघव शर्मा को धक्का मारता है और छोड़ देता है। वहीं एल्विश यादव वहां से पहले ही निकल लेते हैं।
As per reports #RaghavSharma was almost beaten and #ElvishYadav ran away as this person wanted to take pictures and interview #Elvish which he denied, so he got angry on them. Later He got what he wanted. pic.twitter.com/UoEBVCpfBH
— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 22, 2023
वीडियोज शेयर कर दिखाया क्या है सच
इस वीडियो को देखते ही कई यूजर्स ने एल्विश यादव पर गुस्सा निकालना शुरू कर दिया है। लेकिन उनके फैंस सपोर्ट में उतर आए हैं और आगे कुछ और वीडियोज शेयर किए गए हैं। फैंस का कहना है कि जिस शख्स ने राघव शर्मा का कॉलर पकड़ा, वह असल में एल्विश यादव का बड़ा फैन है और उन्होंने साथ में मस्ती भी की थी। उस शख्स के एल्विश यादव और राघव शर्मा के साथ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। हालांकि असलियत में इन सबके साथ वहां क्या हुआ था, इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है।
Real side of the story.#ElvishYadav #ElvishArmy
pic.twitter.com/6rsgfBhECA pic.twitter.com/DFJhe50tD0
— 𝐀𝐀𝐑𝐀𝐕𝕏𝐄𝐋𝐕𝐈𝐒𝐇 (@aaravxelvish) December 22, 2023
एल्विश यादव पर लगा था ये आरोप
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही नोएडा पुलिस ने सांप के जहर तस्करी मामले में एल्विश यादव से पूछताछ की थी। इस मामले में बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव से कई घंटों तक पूछताछ की गई थी, जिसमें एल्विश यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया था। एल्विश ने उस समय पुलिस से कहा था कि उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications