Elvish Yadav से क्यों भिड़ गया 'मुस्लिम' शख्स? मारपीट की आई नौबत, जानिए किस बात पर मचा इतना बवाल...

Elvish Yadav: हाल ही में एल्विश यादव को लेकर खबर सामने आई कि यूट्यूबर जब वैष्णोदेवी के दर्शन कर लौट रहे थे तो रास्ते में उनके दोस्त राघव शर्मा की स्थानीय लोगों से कहासुनी हो गई। खबर है कि एल्विश यादव भी तूतू-मैंमैं करने वाले थे, जिसके बाद वो पिटते-पिटते भी बचे। ऐसे में चलिये जानते हैं इसकी वजह क्या थी और सोशल मीडिया पर कैसे लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। (वीडियो-नीचे)

अब एल्विश और उनके दोस्त की स्थानीय लोगों संग बहस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एल्विश यादव का वीडियो देखने के बाद लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग तो एल्विश पर अपनी भड़ास भी निकाल रहे हैं। ये लड़ाई हुई किस वजह से, ये कारण भी सामने आया है। लोगों का मानना है कि मुस्लिम शख्स एल्विश को पीटने के इरादे से आया था।

Elvish Yadav

दरअसल, एल्विश यादव अपने दोस्त राघव शर्मा संग कश्मीर में स्थित वैष्णो देवी के मंदिर गए हुए थे। इस दौरान एल्विश भीड़ से घिर गए और देखते ही देखते झड़प हो गई। एल्विश और उनके दोस्त को भीड़ ने घेर लिया। कुछ लोग लड़ाई करने वाले शख्स को मुस्लिम बता रहे हैं। हालांकि, वनइंडिया हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

दरअसल भीड़ में से ही किसी ने एल्विश के दोस्त का कॉलर भी पकड़ा। एल्विश भी मार पिटाई का शिकार होने से बाल बाल बच गए। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे 'द खबरी' नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

क्लिप देखने के बाद जब एल्विश बाल बाल बचते हैं तो लोगों ने अपनी भड़ास निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने कहा कि एल्विश की सारी अकड़ आज निकल गई। वहीं दूसरे ने कहा कि घमंड किस बात का। इसी तरह लोग इस वायरल क्लिप पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि एल्विश के दोस्त राघव शर्मा भीड़ से बहस में पड़ गए। जैसे ही भीड़ ने राघव को घसीटा, लोग उनके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद एल्विश ने मौका देखकर वहां से भाग जाना सही समझा। जिस शख्स ने एल्विश के दोस्त को घसीटा, वो उनका कॉलर पकड़कर मारने की कोशिश भी करने लगा।

सामने आई झगड़े की वजह
हालांकि इसके बाद गार्ड्स आए और एल्विश के दोस्त राघव को वहां से लेकर चले गए। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सेल्फी को लेकर ये लड़ाई हुई। शख्स, एल्विश और राघव के साथ तस्वीर खिंचवाना चाह रहा ता लेकिन उसे मना कर दिया गया। हालांकि, पूरा सच क्या है ये अभी सामने नहीं आ सका है। ना ही एल्विश यादव ने इस बारे में कुछ कहा है।

यहां देखें एल्विश का वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+