Elvish Yadav और Maxtern के बीच आया ये शख्स, कौन है जिसने दोस्ती में डाली फूट? कहा-'उसने मुझे भड़काया...'
Elvish Yadav Maxtern Fight: यूट्यूबर एल्विश यादव और मैक्सटर्न के बीच बीते कुछ दिनों से लगातार विवाद चल रहा था। लेकिन अब दोनों का आपसी झगड़ा आखिरकार सुलझ गया है। खुद मैक्सटर्न ने लाइव आकर बताया कि उनके और एल्विश यादव के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। वहीं मैक्सटर्न ने ये भी खुलासा किया कि वह किसी के बहकावे में आ गए थे।
हाल ही में एल्विश यादव और मैक्सटर्न यानि सागर ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर बताया कि उनकी वापस दोस्ती हो चुकी है। अब मीडिया में इस बात की चर्चा हो रही है कि जो घर जाकर एल्विश ने मैक्सटर्न की पिटाई की तो क्या वह सब प्लान था। मामला भले ही सुलझता हुआ दिख रहा हो लेकिन सोशल मीडिया पर इस झगड़े को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

मैक्सटर्न ने बताया कि किसी तीसरे यूट्यूबर ने उन्हें एल्विश यादव के खिलाफ भड़काया था। लाइव आकर मैक्सटर्न कहते हैं कि, 'थोड़ा सी गलतफहमी थी और थोड़ा-सा किसी ने मुझे ये सब करने के लिए उकसा दिया था हालांकि वो कौन था मैं उसका नाम नहीं लूंगा। मैंने ये बात एल्विश भाई को बता दी वो हम दोनों मिलकर शॉर्ट करेंगे।'
वहीं इसके जवाब में एल्विश यादव ने कहा कि, "भाई ने भी कैमरा फिट की सारी चीजें कीं। वो भी उन्होंने किसी के कहने पर की। नाम मत ही लेना अभी तो, बाद की बाद में देखेंगे।" अब दोनों का ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो गया। वहीं लोग दावा कर रहे हैं कि ये सब लाइमलाइट में आने का प्लान था।
बता दें कि, सोशल मीडिया पर CCTV की फुटेज वायरल हो रही है। जिसमें एल्विश यादव कुछ लोगों के साथ मैक्सटर्न के घर गए और उनकी जमकर धुलाई की। बाद में एल्विश ने आरोप लगाया था कि मैक्सटर्न लंबे समय से सोशल मीडिया पर उनको लेकर नेगेटिविटी फैला रहे थे। इसके बाद मैक्सटर्न ने गुरुग्राम पुलिस को एल्विश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन अब दोनों के बीच मामला सुलझ गया है।












Click it and Unblock the Notifications